Gurugram Election Tehsildar Arrested Taking Bribe | गुरुग्राम का चुनाव तहसीलदार रिश्वत लेते गिरफ्तार: ​​​​​​​चुनाव में लगाई थी गाड़ियां, एनओसी के लिए ले रहा था 2 लाख रुपए रिश्वत – Panchkula News

Actionpunjab
2 Min Read



गुरुग्राम एसीबी की गिरफ्त में आरोपी तहसीलदार।

हरियाणा के गुरुग्राम में ACB ने चुनाव तहसीलदार रोहित सुहाग चुनाव को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट मामला दर्ज किया है। प्रकरण में सौरभ सहायक, चुनाव

.

गुरुग्राम एसीबी ऑफिस को दी शिकायत में ट्रांसपोर्टर ने आरोप लगाया था कि वह ट्रांसपोर्ट को कार्य करता है। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव हरियाणा में उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा उसकी गाड़ियां लगाई गई थी। उसे सरकार द्वारा तय दर अनुसार भुगतान करना था। भुगतान बिल उपायुक्त गुरूग्राम द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय को भेजा गया। पुलिस विभाग गुरूग्राम से बिलों की अदायगी करवाने के लिए चुनाव कार्यालय जिला गुरूग्राम से एनओसी प्राप्त करना होता है।

एनओसी के लिए वह रोहित सुहाग चुनाव तहसीलदार व उसके सहायक सौरभ, चुनाव कार्यालय गुरूग्राम से मिला। इस पर उन्होंने कहा कि आपको अपने बिलों के भुगतान के लिए एनओसी लेने के लिए साढे 3 लाख रुपए नकद रिश्वत देनी होगी। उसके द्वारा बार -बार अनुरोध करने पर आरोपियों ने 2 लाख रुपए नकद रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई। जिसके बाद टीम ने छापा मारकर आरोपी तहसीलदार को नकद रिश्वत लेते हुए आज गिरफ्तार किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *