अस्पताल में महिला के बयान दर्ज करते हुए पुलिस।
कपूरथला में देर शाम विधायक की कोठी के पास एक महिला पर तीन बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में घायल युवती को पीसीआर टीम की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के ल
.
पुलिस के अनुसार, मनप्रीत कौर (35), निवासी औजला रोड, ब्रेड फैक्ट्री के पास, शाम करीब 5:30 बजे अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी। विधायक राणा की कोठी से थोड़ी आगे बढ़ते ही बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी।
गोली युवती की जांघ के आर-पार हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह की टीम ने घायल मनप्रीत कौर को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल युवती।
पति से अलग रह रही थी महिला
डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि युवती मनप्रीत कौर कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही है और उसका एक युवक से विवाद चल रहा था। मनप्रीत कौर ने अपने बयान में बताया कि उक्त युवक सूरज थापर ने ही अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर फायरिंग की है।
घायल के बयान के आधार पर, सिटी थाना पुलिस की टीम आरोपी सूरज (निवासी गांव दबूरजी) और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।