5.50 lakh fraud in the name of railway job | रेलवे में नौकरी के नाम पर 5.50 लाख की ठगी: रकम मांगने पर बेटी के रेप की धमकी, कोतवाली में प्लॉट के नाम पर रकम हड़पी – Kanpur News

Actionpunjab
3 Min Read



रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने बेटी से रेप करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से की। जिसके बाद अनवरगंज

.

एक साल में ऑनलाइन दिए 2.35 लाख

अनवरगंज निवासी पीड़िता ने बताया कि उनके मायके उन्नाव के सिविल लाइंस में रहने वाले अवनीश कुमार अवस्थी ने रेलवे विभाग में जुगाड़ बताकर बेटी की नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया, जिस पर उन्होंने दिसम्बर 2023 से दिसम्बर 2024 के बीच में तिथियों पर ऑनलाइन 2.35 लाख रुपये और नकद 3.15 लाख रुपये दिए थे। जनवरी 2025 तक बेटी की नौकरी नहीं लगने पर वह आरोपी अवनीश अवस्थी के घर पहुंची।

इस दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी उनके अलावा कई लोगों से नौकरी व सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी कर चुका है। जिस पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। आरोप है कि उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी अवनीश ने पिता कृष्ण अवस्थी, भाई रजनीश अवस्थी, भतीजे सत्यम और हरिओम ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी सत्यम ने बेटी से रेप करने और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद अनवरगंज पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। जिनके आदेश पर अनवरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

केस-2

शुक्लागंज निवासी फरीदा खातून ने बताया कि 2022 में शुक्लागंज के नेहरू नगर में रहने वाले आशीष तिवारी उर्फ सौरभ से मुलाकात हुई थी। जिसने तीन लाख रुपये में 75 वर्ग गज जमीन दिलाने की बात की, जिसके बाद 29 सितंबर 2022 में कानपुर कचहरी में एक वकील के चैंबर बुलाकर एग्रीमेंट कराया। उन्होंने आरोपी को 2.85 लाख रुपये दे दिए। बावजूद इसके आरोपी रजिस्ट्री के नाम पर टरका रहा है।

जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर आरोपी ने उनकी फोटो लगाकर रुपये वापस लेने का दस्तावेज दिखाया, जबकि उन्होंने कोई रुपये वापस नहीं लिए है। आरोपियों द्वारा उनकी फोटो लगाकर फर्जी दस्तावेज बनाया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *