Pisangon police paid the dowry of the orphaned daughter | पीसांगन पुलिस ने भरा अनाथ बेटी का मायरा: 51 हजार नकद व ज्वैलरी सौंपी, पुलिस के समाजिक सरोकार की हुई सराहना – Ajmer News

Actionpunjab
2 Min Read


मायरे की रस्म निभाते पुलिसकर्मी।

पीसांगन थाना पुलिस ने सामाजिक सरोकारों के तहत पगारा जाकर एक अनाथ दलित बेटी के विवाह में मायरा भरा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 51,751 रुपए नकद व 20 हजार की ज्वैलरी दी। ग्रामीणों सहित परिवारजन ने पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय सहित पुलिसकर्मियों के इस

.

पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया- पीसांगन के ब्यावर रोड़ स्थित नई धाम के मुख्य उपासक महंत श्याम बोहरा ने जानकारी दी कि थाना क्षेत्र के रिछमालिया गांव निवासी सुमित्रा रैदास के पिता उगमाराम व उसकी मां का निधन हो चुका है। सुमित्रा अनाथ है और इस अनाथ बेटी का लालन पालन पगारा गांव निवासी मामा बीरम जाटोलिया, सेठू जाटोलिया व हाथीराम जाटोलिया कर रहे हैं। सुमित्रा का विवाह अजमेर निवासी मिश्रीलाल उंदरीवाल के पुत्र अभिषेक के साथ हो रहा है। इस पर उन्होंने व पुलिस टीम ने अनाथ बेटी सुमित्रा के विवाह पर सुमित्रा के मायरा भरने का बीड़ा उठाया और राजस्थानी परंपरानुसार मायरे की रस्म निभाते 51,751 रुपए नकद व 20 हजार की ज्वैलरी जिसमें चांदी की पायजेब, हाथ के कड़े व सोने की बाली भेंट की।

पीसांगन पुलिस ने नकदी व ज्वैलरी सौंपी।

पीसांगन पुलिस ने नकदी व ज्वैलरी सौंपी।

मायरे की रस्म के दौरान महंत श्याम बोहरा, पगारा प्रशासक रामदेव गुर्जर, गोविंदगढ़ प्रशासक जगपालसिंह शक्तावत, रामपुरा डाबला प्रशासक प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, जसवंतपुरा के पूर्व सरपंच पप्पूराम कुमावत, भाजपाई नेता उदाराम कुमावत, एएसआई महावीर शर्मा, कानाराम घासल, हैड कांस्टेबल महेश कुमार मीणा, सुनील कुमार धेतरवाल, कांस्टेबल कुशाल पचार, दिनेश चौधरी, सुखराम माली, प्रीति वैष्णव, अनिल माली, शोबाराम जाखड़, राजेंद्र थांकण, शिवराज भांबू, रामाकिशन भांबू, गोपाललाल, इंद्राज, धर्मेंद्र रोज, धर्मासिंह रावत, रामकुंवार शास्त्री, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

पीसांगन थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय को मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा।

पीसांगन थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय को मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *