Delhi Red Fort Blast LIVE Update; Metro Station Car Explosion CCTV Video | PM Modi Amit Shah Doctor Umar | दिल्ली ब्लास्ट-देशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी: 8 आतंकियों ने बाबरी का बदला लेना का प्लान बनाया था; लाल किला विस्फोट इसका हिस्सा

Actionpunjab
33 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Red Fort Blast LIVE Update; Metro Station Car Explosion CCTV Video | PM Modi Amit Shah Doctor Umar

नई दिल्ली2 मिनट पहलेलेखक: सुनील मौर्य, वैभव पलनीटकर, साकेत आनंद, रउफ डार के साथ एजेंसी इनपुट

  • कॉपी लिंक

दिल्ली ब्लास्ट केस में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक मामले में गिरफ्तार 8 आतंकी 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। इनमें बम और विस्फोटक सामग्री भरकर धमाके किए जाने थे। 10 नवंबर को जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ, 12 नवंबर को जो लाल इकोस्पोर्ट कार पकड़ी, ये उसी साजिश का हिस्सा है।

जांच एजेसिंयों ने गुरुवार को भी फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस से ब्रेजा कार बरामद की। यह कार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की सरगना डॉ. शाहीन सईद के नाम रजिस्टर है। लखनऊ की शाहीन दिल्ली ब्लास्ट में आरोपी है।

ब्रेजा शाहीन की दूसरी कार है, जिसे यूनिवर्सिटी के फ्लैट नंबर 32 के पते पर सितंबर 2025 में खरीदा था। उसकी पहली कार स्विफ्ट में 8 नवंबर को हथियार मिले थे। दिल्ली ब्लास्ट से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं।

जांच एजेंसियों ने यह भी बताया कि धमाकों के लिए 8 संदिग्धों की टीम बनी थी, जिन्हें 4 शहरों में दो-दो के ग्रुप में भेजा जाना था। आरोपियों ने 20 लाख रुपए जुटाकर आतंकी डॉ. उमर नबी को दिए थे। उमर ने इन पैसों से 20 क्विंटल फर्टिलाइजर खरीदा, जिससे विस्फोटक बनना था, लेकिन वो पकड़ा गया।

दिल्ली ब्लास्ट का सबसे क्लोज CCTV फुटेज की 2 तस्वीरें…

CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।

CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।

ब्लास्ट से जुड़ी दूसरी गाड़ी की जांच जारी

लाल इको स्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी।

लाल इको स्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी।

पुलिस ने आशंका जताई थी कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। बुधवार को इसकी तलाश के लिए दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद हरियाणा के खंदावली गांव में लावारिस गाड़ी की खबर सामने आई। फिलहाल गाड़ी की जांच जारी है।

दिल्ली ब्लास्ट में भास्कर की 2 इन्वेस्टिगेशन

  1. तीसरी तक पढ़े मौलवी ने डॉक्टरों को आतंक पढ़ाया: कश्मीर के जिस मौलाना मोहम्मद इरफान की वजह से आतंकियों के वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ, वो तीसरी कक्षा तक ही पढ़ा था। लेकिन, वो डॉक्टरों को आतंक का पाठ पढ़ा चुका था। इरफान शोपियां का रहने वाला है। नौगाम में मदरसे में पढ़ाने जाता था। 17 अक्टूबर को उसने ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का धमकी भरा पोस्टर लिखा। फिर उसे प्रिंटिंग कराने ले गया। पोस्टर में सेना के खिलाफ धमकी भरी बातें लिखी थीं। जवानों ने पोस्टर देखा और आसपास पता लगाया तो मौलवी का सुराग मिला। अगले ही दिन जवान शोपियां पहुंच गए और उसे दबोच लिया। जांच सूत्रों ने भास्कर को बताया कि नौगाम में इरफान जिस मस्जिद में रहता था, उस कमरे को खोला गया। वहां कुछ और पोस्टर मिले। इसके बाद पहला केस दर्ज हुआ। कुछ दिन मामला शांत रहा, लेकिन 27 अक्टूबर को नौगाम में और पोस्टर लगे मिले। ये प्रिंटेड थे। सीसीटीवी फुटेज से इन्हें लगाने वाली की पहचान कुलगाम के वांपोरा निवासी डॉ. अदील मोहम्मद के रूप में हुई।
  2. जहां से चार आतंकी निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी: फरीदाबाद के धौज गांव में बनी जिस अलफलाह यूनिवर्सिटी से चार आतंकी डॉक्टर निकले, वहां 40% डॉक्टर कश्मीरी हैं। नाम न छापने की शर्त पर मेडिकल कॉलेज में तैनात एक महिला डॉक्टर ने भास्कर को बताया कि 2021 में लेडी आतंकी डॉ. शाहीन बतौर प्रोफेसर जुड़ी। उसे प्रबंधन ने कॉलेज की 6 सदस्यीय फार्माको विजिलेंस कमेटी में अहम पद दिया। उसने ही 2022 में पुलवामा के आतंकी डॉक्टर मुजम्मिल गनई, डॉ. उमर नबी, डॉ. सज्जाद अहमद को नौकरी दिलाई। सज्जाद को कॉलेज कमेटी का सदस्य बनवाया। शाहीन और सज्जाद का यूनिवर्सिटी में काफी प्रभाव था।

मैप से समझिए धमाके की लोकेशन

दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोपोर में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सोपोर के मूमिनाबाद इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान शबीर नजार और शबीर मीर के रूप में हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, आतंकियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षाबल यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों की आतंकी नेटवर्क से कितनी गहरी संलिप्तता थी।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महू के जवाद की यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे 4 आतंकी डॉक्टर

दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार टेरर मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टरों के खुलासे के बाद हरियाणा की अलफलाह यूनिवर्सिटी गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। चर्चा इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि इस यूनिवर्सिटी की स्थापना मध्यप्रदेश के महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने की थी, जो 1993 में महू छोड़कर हरियाणा चला गया था। उसके परिवार का पैतृक घर आज भी महू के कायस्थ मोहल्ले में मौजूद है, लेकिन वर्षों से बंद पड़ा है। पिछले तीन दिनों से यह मकान जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। जवाद के पिता शहर काजी भी रह चुके हैं, पर अब किसी को नहीं पता कि जवाद कहां है।

जवाद ने 12वीं महू से पास की और बीई इंदौर से किया। बाद में वह इंदौर के इंजीनियरिंग कॉलेज में 5 वर्ष तक पढ़ाता रहा। इसके बाद वह हरियाणा चला गया, जहां उसने कुछ राजनीतिक नेताओं से संपर्क बनाकर अलफलाह यूनिवर्सिटी की स्थापना की। आरोप है कि इसी आधार पर उसे लाखों की फंडिंग भी मिली।

11:51 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली ब्लास्ट में 3 खुलासे…

  1. पहला: जनवरी में लाल किले की रेकी की थी- दिल्ली को दहलाने की साजिश जनवरी से रची जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल डंप डेटा से पता चला कि फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मुजम्मिल गनी और धमाके में कथित रूप से मारे गए डॉ. उमर नबी ने जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की थी। दोनों ने वहां की सुरक्षा-और भीड़ का पैटर्न समझा था। पुलिस को शक है कि आतंकियों की प्लानिंग 26 जनवरी पर लाल किले पर हमले की थी, जो तब नाकाम हो गई।
  2. दूसरा: दिल्ली में 6 दिसंबर को हमले का प्लान था – नबी दिल्ली में 6 दिसंबर को हमला करना चाहता था, लेकिन मुजम्मिल की गिरफ्तारी से प्लान बिगड़ गया। यह बात 8 आरोपियों से पूछताछ में सामने आई हैं। इस अंतरराज्यीय मॉड्यूल का केंद्र फरीदाबाद में था। गिरफ्तार आतंकियों में 6 डॉक्टर हैं। श्रीनगर का रहने वाला एक अन्य संदिग्ध डॉ. निसार फरार है। वह डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर का अध्यक्ष भी है। अलफलाह में पढ़ा रहा था। जम्मू-कश्मीर सरकार ने डॉ. निसार को बर्खास्त कर दिया है।
  3. तीसरा: खाद की बोरी बता विस्फोटक जुटा रहा था गनी- फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम कर रहा कश्मीरी डॉ. मुजम्मिल गनी खाद की बोरियां बताकर किराए के कमरे में विस्फोटक सामग्री जमा कर रहा था। 20 दिन पहले मुजम्मिल कमरे में कुछ बोरियां रखने आया था, तब पड़ोसियों ने उससे पूछा था कि इसमें क्या है? जवाब में मुजम्मिल ने कहा था कि ये खाद के कट्टे हैं। इन्हें कश्मीर ले जाना है। इस कमरे से 100 मीटर दूर एक मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिए हैं।

11:50 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में तलाशी अभियान जारी, गाड़ियों की तलाशी ली जा रही

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा जांच तेज कर दी है। राजधानी में पुलिस टीमों ने विभिन्न इलाकों में वाहनों की सघन जांच शुरू की है।

11:50 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कानपुर में लेडी टेररिस्ट का काम संभालता था डॉ. आरिफ

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर आरिफ को अरेस्ट किया है। उसका कनेक्शन मारे गए आतंकी डॉक्टर उमर और उसकी सहयोगी लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन से मिला है। आरिफ दोनों लोगों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया कि शाहीन और आरिफ के बीच हर रोज बात होती थी। पूरी खबर पढ़ें…

11:49 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- आतंकियों को ऐसी सजा देंगे, फिर कोई दोबारा हिम्मत नहीं करेगा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को ऐसी सख्त सजा दी जाएगी, जिससे दुनिया को संदेश मिले कि भारत में ऐसा करने की हिम्मत कोई दोबारा न करे।

गुजरात के मेहसाणा जिले के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो लिंक से बोलते हुए शाह ने कहा- इस कायराना हमले में शामिल हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाएगी।

उन्होंने ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि आतंकवाद के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी, और यह संकल्प जरूर पूरा होगा।

11:48 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आतंकी स्विट्जरलैंड के ‘थ्रीमा’ एप से बातचीत कर रहे थे

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉ. उमर उन नबी, डॉ. मुझम्मिल गनई और डॉ. शहीन शाहिद ने स्विट्जरलैंड के ‘थ्रीमा’ नाम के एन्क्रिप्टेड ऐप से बातचीत की थी। इसी ऐप के जरिए वे धमाके की पूरी योजना, नक्शे और दस्तावेज साझा कर रहे थे।

थ्रीमा ऐप फोन नंबर या ईमेल के बिना काम करता है और हर यूजर को एक यूनिक आईडी देता है, जिससे उसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने अपना निजी सर्वर तैयार कर रखा था, जिस पर वे सुरक्षित तरीके से संवाद करते थे।

11:48 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आतंकी उमर की आखिरी 24 घंटे की मूवमेंट ट्रैक

पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर डॉ. उमर नबी के आखिरी 24 घंटे की पूरी मूवमेंट ट्रैक की। जांच में पता चला है कि वह रविवार यानी 9 नवंबर की रात फरीदाबाद से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते निकला और हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में एक ढाबे पर रुका। वहीं उसने कार में ही रात गुजारी। अगली सुबह वह फिर एक्सप्रेसवे से होते हुए धीरे-धीरे दिल्ली की ओर आया। रास्ते में उसने दो बार रुककर चाय पी और फोन चेक किया। CCTV फुटेज में वह सुबह 8:13 बजे बादरपुर टोल पार करता दिखा। इसके बाद उसने ओखला, कनॉट प्लेस, अशोक विहार और सेंट्रल दिल्ली के इलाकों में चक्कर लगाए। दोपहर में अशोक विहार में एक ढाबे पर खाना खाया, फिर वह रामलीला मैदान के पास असफ अली रोड की एक मस्जिद गया, जहां उसने तीन घंटे तक कार पार्किंग में बिताए और नमाज पढ़ी। पुलिस को शक है कि इसी दौरान उसे अगले निर्देश मिले। 3:19 बजे उसकी सफेद Hyundai i20 कार को लाल किला पार्किंग में खड़ा देखा गया। कार करीब तीन घंटे तक वहीं रही। 6:22 बजे वह कार मेट्रो स्टेशन की तरफ बढ़ी और 6:52 बजे जबरदस्त धमाके के साथ फट गई। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए।

11:48 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में ED की एंट्री, टेरर फंडिंग की जांच करेगी

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में NIA, NSG, IB और दिल्ली पुलिस के बाद 5वीं जांच एजेंसी ED की एंट्री हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय इस बात की जांच करेगा कि डॉक्टरों ने विस्फोटक खरीदने के लिए 23 लाख रुपए कहां से जुटाए थे। ED अल-फलाह यूनिवर्सिटी के लेन-देन की जांच भी करेगी।

जांच एजेंसी से जुड़े सूत्रों का दावा है कि आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए जुटाए, जो उमर को दिए थे।

इन लोगों ने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपए का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK फर्टिलाइजर खरीदा था। उमर और मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था।

11:48 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अल फलाह यूनिवर्सिटी से डॉ. शाहीन की कार मिली

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट से जुड़े केस में पुलिस को एक और कार मिल गई है। ब्रेजा कार डॉ. शाहीन खुद चलाती थी। यह कार फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी थी।

11:47 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट वाली कार का नया वीडियो, कनॉट प्लेस में नजर आई

11:47 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

डायरी में 6 दिसंबर का जिक्र, दावा- अयोध्या का बदला चाहते थे

जांचकर्ताओं ने एक खतरनाक खुलासा किया है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े डॉक्टर टेरर मॉड्यूल के आतंकियों ने 6 दिसंबर को दिल्ली में 6 जगहों पर विस्फोट की प्लानिंग की थी।

इन लोगों ने अगस्त में हमले करने की प्लानिंग की थी, लेकिन ऑपरेशन में देरी के बाद एक नई तारीख चुनी गई- 6 दिसंबर, जो बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी होती है।

डॉक्टर आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उन्होंने सिलसिलेवार विस्फोट करने की अलग-अलग 5 फेज में प्लानिंग की थी।

  • जैश-गजवत उल हिंद से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल बनाना।
  • विस्फोटक बनाने कच्चा माल खरीदना।
  • IED बनाना और टारगेट की रेकी करना।
  • मॉड्यूल के सदस्यों तक विस्फोटक पहुंचाना।
  • 5 से 6 जगहों पर ब्लास्ट को अंजाम देना

11:46 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट पहले डॉ. उमर का नया वीडियो, तुर्कमान मस्जिद गया था

दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डॉ. उमर उन नबी को 10 नवंबर को लाल किले के पास तुर्कमान गेट मस्जिद में देखा गया था।

11:46 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

विस्फोटक खरीदने मुजम्मिल, आदिल, उमर और शाहीन ने जुटाए थे 20 लाख

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट से जुड़ा एक और अपडेट मिला है। जांच एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपए जुटाए, जो उमर को दिए थे। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपए का 20 क्विंटल से ज्यादा NPK फर्टिलाइजर खरीदा था। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था।

11:46 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

11 साल में 5 बार बिक चुकी दिल्ली में ब्लास्ट हुई कार

  1. पहली बार: आई-20 कार (HR26CE7476) 18 मार्च 2014 को नदीम ने गुरुग्राम के शोरूम से खरीदी।
  2. दूसरी बार: नदीम ने कार 2017 में गुरुग्राम के शांति नगर के सलमान को बेच दी। सलमान ने कार अपने नाम रजिस्टर्ड करा ली।
  3. तीसरी बार: मार्च 2024 में सलमान ने एक्सचेंज ऑफर के तहत पुरानी कार की खरीद-फरोख्त करने वाली एजेंसी के जरिए कार दिल्ली के ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी, लेकिन उसके नाम नहीं हो पाई।
  4. चौथी बार: देवेंद्र ने एक्सचेंज ऑफर में कार फरीदाबाद के सेक्टर-37 स्थित रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल को बेच दी।
  5. पांचवी बार: अमित पटेल ने बताया कि इस कार का विज्ञापन ओएलक्स पर देखकर 29 अक्टूबर 2025 को आमिर रशीद व एक अन्य व्यक्ति पहुंचा। उन्होंने कार को देखते ही खरीदने का निर्णय ले लिया। इन्हें यहां के स्टाफ में तैनात सोनू ने हैंडल किया। सोनू ने इसके लिए 10 हजार रुपए कमीशन लिया था। कार के लिए आमिर द्वारा दिए गए अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड पर पता जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का दर्ज था। 1.70 लाख रुपए लेकर शाम 4:15 बजे कार हैंडओवर कर दी। अलफलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. उमर नबी ने ही पैसे देकर कार खरीदवाई। आमिर ने कार उमर को दे दी। कार के इंश्योरेंस की डेट अभी बची थी। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो गया था। इस वजह से उन्होंने नजदीक के पेट्रोल पंप में पॉल्यूशन सर्टिफिकेट बनवाया। इसके बाद कार लेकर चले गए। कार की आरसी अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए 20-25 दिन का समय दिया था, लेकिन इससे पहले ही ब्लास्ट कर दिया गया। यह कार अब तक सलमान के ही नाम रजिस्टर्ड है। सूत्रों के अनुसार आमिर अलफलाह यूनिवर्सिटी में प्लंबर का काम करता था।

11:45 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली कार ब्लास्ट का सबसे नजदीकी CCTV फुटेज

11:45 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

देशभर में रेलवे स्टेशन, मॉल में धमाकों की साजिश थी

दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकियों ने देशभर में 200 बम (IEDs) से 26/11 जैसे हमले करने की साजिश रची थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर जैसी जगह धमाके किए जाने थे।

आतंकियों के टारगेट पर गुरुग्राम और फरीदाबाद के साथ देशभर के रेलवे स्टेशनों और बड़े मॉल्स भी थे। जांच एजेंसियों का कहना है कि वे धार्मिक स्थलों पर हमला कर देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और अनंतनाग के डॉक्टरों को चुना, ताकि वे बिना रोकटोक कहीं भी जा सकें।

11:44 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कार धमाका सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था

सूत्रों के अनुसार, कार ने किसी टारगेट को टक्कर नहीं मारी, न किसी बिल्डिंग में घुसी, यानी यह सुसाइड कार बॉम्बिंग जैसा हमला नहीं था। उमर विस्फोट में मारा जा चुका है। पुलिस ने उसकी मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि धमाके के अवशेष में मिले शव के टुकड़ों की पहचान हो सके।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम करीब 6.52 बजे सफेद i20 कार में ब्लास्ट हुआ था। इसमें 12 लोगों की मौत हुई। सूत्रों का कहना है कि कार में विस्फोट सामाग्री वही थी, जो फरीदाबाद से 10 नवंबर को धमाके से पहले जब्त की गई थी।

11:44 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जनवरी में कई बार लाल किले की रेकी की गई, दो डॉक्टर तुर्की भी गए थे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के मोबाइल फोन से प्राप्त डंप डेटा से पता चला है कि उन्होंने इस साल जनवरी में लाल किले क्षेत्र की कई बार रेकी की थी।

ये रेकी गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, लेकिन उस समय क्षेत्र में कड़ी गश्त के कारण इसे नाकाम कर दिया गया। जांच में पाया गया है कि दो मुख्य संदिग्ध, डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्की भी गए थे। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्की के टिकट मिले हैं।

11:44 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट से पहले करीब 3 घंटे मस्जिद में रुका डॉ. उमर नबी

न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. उमर नबी ने दोपहर करीब 3.19 बजे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की थी। इससे पहले, नबी राम लीला मैदान के पास आसफ अली रोड स्थित एक मस्जिद गए थे, जहां उसने करीब तीन घंटे तक रुककर नमाज अदा की थी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा- उमर फरीदाबाद मॉड्यूल में गिरफ्तार लोगों के बारे में लगातार अपडेट ले रहा था। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या वह सिग्नल फोन का इस्तेमाल करके अपने आकाओं से बात कर रहा था।

11:43 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जिस कार में धमाका हुआ, उसका 11 घंटे का रूट मैप

11:43 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की थी

11:43 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आरोपी डॉक्टर आदिल ने 17 अक्टूबर को विवादित पोस्टर लगाए थे

उम्मीद करता हूं आप सब लोग खैरियत से होंगे जो कुछ हमने अब तक आप तक पहुंचाया है, आप उस पर अमल करोगे. हम कुछ समय से देख रहे हैं कि आप लोग अब भी गुनाहों में लिप्त हो, इसलिए हम बस इतना कहना चाहते हैं कि जो काम आप शरीयत के खिलाफ कर रहे हो, उससे अब बाज आ जाओ, वरना शरीयत के मुताबिक हमारा एक्शन तय होगा।

कुछ लोग इन कामों में उन्हीं लोगों का साथ देते हैं, हम उनसे भी कहना चाहते हैं बाज आ जाओ, यह आख़िरी बार है, अब आप माफी के हकदार नहीं रहेंगे और इंशा अल्लाह जब वक्त आएगा, तो वे अपनी जान देने के लिए तैयार हो जाएंगे।

कुछ लोग अपनी दुकानों पर इन भारतीय दरिंदों को पनाह देते हैं, जिससे हमारे कामों में रुकावट आती है, इसलिए हम उन लोगों से भी खुलकर यह कहना चाहते हैं बाज आ जाओ, वरना उनके लिए भी सख्त एक्शन होगा।

खास तौर पर श्रीनगर के नौम बनपोरा इलाके में ऐसे लोग ज़्यादा हैं, जो इन भारतीय दरिंदों को अपनी दुकानों पर बिठाते हैं,उम्मीद करता हूं आप लोग समझ जाओगे।

11:43 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

घटनास्थल से 40 सैंपल कलेक्ट, एक में अमोनियम नाइट्रेट की संभावना

घटना वाली जगह से करीब 40 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि एक सैंपल में अमोनियम नाइट्रेट होने की संभावना है। ब्लास्ट से पहले टेरर मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई में जो 2900 किग्रा विस्फोटक मिला था। उसमें अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर शामिल था।

11:43 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आरोपी डॉक्टर ने 26 जनवरी को लाल किले में हमले का प्लान बनाया था

आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल के मोबाइल डेटा से पता चला है कि, मुजम्मिल ने इस साल जनवरी में लाल किला इलाके की रेकी की थी। न्यूज एजेंसी PTI ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि ये रेकी 26 जनवरी को लाल किले को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी। लेकिन उस समय इलाके में छानबीन के दौरान उनकी प्लानिंग फेल हो गई थी।

11:42 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट: कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फटीं

  • शवों की हड्डियां टूटीं, सिर पर चोट के निशान मिले।
  • मृतकों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं थीं।
  • धमाके के झटके से लोग दीवार या जमीन से टकराए।
  • गहरी चोट और ज्यादा खून बहने से मौत हुईं।

11:41 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

धमाके की टाइमलाइन…

दिल्ली धमाके से जुड़े पल-पल के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

11:41 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट वाली जगह से जांच टीम ने 42 सबूत इकट्ठा किए

मंगलवार शाम तक ब्लास्ट वाली जगह से फोरेंसिक टीम ने 42 सबूत जुटाए गए हैं। इनमें उस i20 कार (जिसमें ब्लास्ट हुआ) उसके पार्ट्स, टायर, चेसिस, सीएनजी सिलेंडर, बोनट के पार्ट्स समेत दूसरे हिस्से शामिल हैं। बुधवार से इन सबूतों की जांच शुरू होगी।

11:41 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट के बाद का एक और CCTV फुटेज वायरल

11:41 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली ब्लास्ट के मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख की मदद

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार शाम को दिल्ली ब्लास्ट के प्रभावितों को आर्थिक मदद का ऐलान किया था। जिन लोगों की इस ब्लास्ट में मौत हुई है, उनके परिवारों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जो लोग पूरी तरह से दिव्यांग हुए हैं, उन्हें ₹5 लाख की मदद होगी। वहीं, गंभीर घायलों को ₹2 लाख की मदद दी जाएगी। जो भी घायल हुए हैं, दिल्ली सरकार उनका पूरा इलाज कराएगी।

11:40 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली ब्लास्ट की जांच 3 एंगल पर कर रही पुलिस

ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस की जांच के 3 एंगल

पहला: जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि संदिग्ध डॉ. उमर, दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:22 बजे के बीच क्या कर रहा था, खासकर क्या वह गाड़ी के पास रुका था, किसी से मिला था, या हुंडई i20 के संबंध में इलाके की टोह ली थी। क्या विस्फोट से पहले वह व्यस्त समय में आस-पास की सड़कों पर भीड़ जमा होने का इंतजार कर रहा था।

दूसरा: फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों के इर्द-गिर्द घूमता है, जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं। पुलिस इस संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सक्रिय और निष्क्रिय सदस्यों की संख्या की जांच कर रही है, जिसके स्लीपर सेल से जुड़े होने का अनुमान है। यह भी पता लगाने की कोशिश जारी है कि क्या उमर, मुजम्मिल या आदिल ने दिल्ली में रेकी की थी या इसके लिए किसी और पर निर्भर थे।

तीसरा: विस्फोट की प्रकृति से जुड़ा है। दिल्ली में हुए पिछले विस्फोटों के उलट पुलिस को लाल किले के पास हादसे वाली जगह से कील, ब्लेड, छर्रे जैसा कोई टुकड़ा नहीं मिला है। पुलिस इस बात से हैरान है कि विस्फोट से इतना बड़ा नुकसान कैसे हुआ, आस-पास के वाहन चकनाचूर हो गए, जबकि इतने बड़े ब्लास्ट के बाद कोई गड्ढा या निशान नहीं बचा।

11:40 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले थे- दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार दोपहर गृह मंत्रालय में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर मंगलवार को दूसरी बैठक की थी। उन्होंने कहा था- घटना के हर एक जिम्मेदार को तलाश किया जाए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

11:40 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आतंकी उमर की तस्वीर, कार में यही बैठा था

यह दिल्ली धमाके का मुख्य आरोपी आतंकी उमर है। ब्लास्ट वाली कार यही चला रहा था। ये कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला बताया जा रहा है। इसने पुलवामा के रहने वाले तारिक से i20 कार ली थी।

11:40 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया

लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है।

11:39 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के बारे में जानिए

11:39 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

उरी से पहलगाम तक 6 बड़े आतंकी हमले के बारे में जानिए

11:36 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट वाली जगह शव जमीन पर नजर आए थे

11:36 PM13 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

कार ब्लास्ट के बाद आसपास खड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई थी

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *