A large holding area will be built at Charbagh station, survey begins | चारबाग स्टेशन पर बनेगा बड़ा होल्डिंग एरिया, सर्वे शुरू: रोजाना 5 हजार लोगों को मिलेगी सुविधा, राइट्स टीम ने शुरू किया सर्वे – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read



चारबाग स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन बेहतर करने और यात्रियों को इंतज़ार के दौरान सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने एक बड़े होल्डिंग एरिया के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्टेशन परिसर में करीब 5 हजार वर्गफीट क्षेत्र में यह होल्डिंग एरिया बन

.

75 स्टेशनों पर बनेंगे स्थायी होल्डिंग एरिया

रेलवे मंत्रालय प्रदेश के 75 प्रमुख स्टेशनों पर स्थायी होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। चारबाग स्टेशन पर बीते त्योहारों में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ नियंत्रण की जरूरत को देखते हुए इसे स्थायी रूप देने की तैयारी है।

राइट्स की टीम ने स्टेशन परिसर में उन स्थानों की तलाश की जहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है और सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो, सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी बूथ के पास बड़ी जगह मौजूद है, जिसे विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। अंतिम निर्णय सर्वे रिपोर्ट आने के बाद होगा।

यात्रियों की सुविधा पर विशेष फोकस

होल्डिंग एरिया में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं शामिल की जाएंगी। यहां बैठने की व्यवस्था के अलावा लगातार एनाउंसमेंट सिस्टम, ट्रेन अपडेट्स के लिए एलईडी स्क्रीन और पर्याप्त रोशनी रखी जाएगी। भीड़भाड़ के समय यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए उन्हें इस क्षेत्र में रोका जाएगा।

सर्दियों के लिए अलाव और पुआल की व्यवस्था

सर्द मौसम को देखते हुए रेलवे ने होल्डिंग एरिया में अलाव जलाने, पुआल बिछाने और हल्की गर्म व्यवस्था रखने की योजना बनाई है। ताकि रात और सुबह के समय ठंड से परेशान यात्रियों को राहत मिल सके। अधिकारियों का कहना है कि होल्डिंग एरिया तैयार होने के बाद भीड़ नियंत्रण में बड़ी मदद मिलेगी और यात्री सेवाओं में सुधार आएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *