Sirsa Police Clash With Truck Driver Video Alcohol Drink Allegation | सिरसा में पुलिसकर्मी की ट्रक ड्राइवर से अभ्रदता, वीडियो वायरल: डबवाली की घटना, स्थानीय पुलिस का किनारा, साइड देने को लेकर हुआ विवाद – dabwali News

Actionpunjab
3 Min Read


सिरसा के डबवाली में पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता का वीडियो, जिसमें वीडियो बनाने से ट्रक ड्राइवर को रोकते हुए

सिरसा में पुलिसकर्मी द्वारा ट्रक ड्राइवर के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। ट्रक ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने उससे गाली-गलौच की। वीडियो में पुलिस की गाड़ी में तीन अन्य

.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के डबवाली उप मंडल के बिज्जूवाली गांव की वीरवार रात की है। इस बारे में डबवाली पुलिस जिला से बात की गई तो उन्होंने इससे किनारा कर लिया और कहा कि डबवाली पुलिस जिला की गाड़ी नहीं है। सूत्रों की मानें तो सिरसा पुलिस की गाड़ी बताई जा रही है। अब सवाल ये है कि सिरसा पुलिस की गाड़ी डबवाली एरिया में क्या रही थी।

ड्राइवर गुरप्रीत के अनुसार, वह तूड़ी से भरा ट्रैक लेकर रास्ते से गुजर रहा था। रोड पर मामूली साइड को लेकर पुलिसकर्मी उसके साथ अभद्र भाषा में बात करने लगा। इस पर उसने अपनी सुरक्षा के चलते वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख पुलिसकर्मी ने अपनी नेम प्लेट और खुद को छिपाने की कोशिश की।

वीडियो में दिखा गाड़ी का नंबर और पुलिसकर्मी

वीडियो में दिखा गाड़ी का नंबर और पुलिसकर्मी

सिलसिलेवार जानिएं पूरा मामला :

ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत ने बताया कि वह डबवाली से तूड़ी का ट्रैक भरकर बिज्जूवाली की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से एक पुलिस की गाड़ी लगातार हूटर बजा रही थी। इस पर गुरप्रीत ने साइड भी दे दी, लेकिन पुलिस की गाड़ी आगे नहीं बढ़ी। इसके बाद उसने बिज्जूवाली के पास एक पेट्रोल पंप पर अपना ट्रक रोक दिया।

गुरप्रीत के अनुसार, पुलिस की गाड़ी से एक व्यक्ति नीचे उतरकर आया और उसे बोला कि “तुझे साहब ने बुलाया है”। इसके बाद वर्दी पहने पुलिसकर्मी शमशेर सिंह उससे बदसलूकी उतर आया और गाली-गलौच शुरू करने लगा। गुरप्रीत ने इस पूरी बहस का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

गुरप्रीत ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी। उसने बताया कि पुलिस की गाड़ी में शराब की बोतल और गिलास पड़े थे, और पुलिसकर्मी के बोलने के तरीके से साफ पता चल रहा था कि उसने शराब का सेवन किया हुआ था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *