A woman was part of a group visiting religious sites and provided incomplete information to Pakistan Immigration. | पाकिस्तानी गई महिला लापता: धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए गए जत्थे में शामिल थी महिला, पाकिस्तान इमीग्रेशन को दी अधूरी जानकारी – Chandigarh News

Actionpunjab
2 Min Read


अमृतसर से पाकिस्तान गया सिख श्रद्धालुओं का जत्था।

पंजाब के कपूरथला की महिला पाकिस्तान में लापता हो गई है। वह पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए गई थी। पूरा जत्था पाकिस्तान से लौट चुका है मगर महिला अभी तक घर नहीं पहुंची है। उसकी तरफ से पाकिस्तान जाने के दौरान वहां पाकिस्तान इमिग्रेशन कार्

.

पाकिस्तान में लापता हुई कपूरथला की महिला सरबजीत कौर।

पाकिस्तान में लापता हुई कपूरथला की महिला सरबजीत कौर।

भारतीय इमिग्रेशन रिकॉर्ड के अनुसार, उक्त महिला 4 नवंबर को 1932 सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गई थी, लेकिन आज 10 दिनों की यात्रा और पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन के बाद जब आखिरी जत्था भारत पहुंचा तो यह बात सामने आई है। अब तक 1922 श्रद्धालु अपने वतन भारत लौट चुके हैं। इस से पहले श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज समेत चार सदस्य, जिनके घर में कोई बीमार था, पहले ही घर लौट चुके थे। लेकिन उक्त महिला सरबजीत कौर घर नहीं लौटी।

यह भी पता चला है कि समूह में शामिल होने और 4 नवंबर को पाकिस्तान जाने के दौरान पाकिस्तानी इमिग्रेशन कार्यालय में भारतीय महिला द्वारा भरे गए फॉर्म में उसने अपनी बुनियादी जानकारी अधूरी छोड़ दी थी और अपनी राष्ट्रीयता या पासपोर्ट नंबर नहीं दिया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *