Action taken against illegal mining in Sarmathura, truck seized | सरमथुरा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, ट्रक जब्त: मोठियापुरा पुल के पास 3 ब्लॉक पत्थर बरामद, ड्राइवर मौके से फरार – Dholpur News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस ने मोठियापुरा पुल के पास से अवैध पत्थरों से भरा एक ट्रक जब्त किया है।

धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मोठियापुरा पुल के पास से अवैध पत्थरों से भरा एक ट्रक जब्त किया है। हालांकि, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल रहा।

.

यह कार्रवाई भरतपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चंद विश्नोई और धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ बाड़ी) कमल कुमार जांगिड़ और वृत्ताधिकारी (सरमथुरा) नरेंद्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में सरमथुरा थानाधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया।

वृत्ताधिकारी सरमथुरा से मिली सूचना पर थाना सरमथुरा से सहायक उपनिरीक्षक हरीसिंह अपनी टीम के साथ मोठियापुरा पुल के पास पहुंचे। वहां उन्होंने एक ट्रक को रोका, जिसमें लाल रंग के तीन अवैध पत्थर ब्लॉक भरे हुए थे।

पुलिस को देखकर ट्रक ड्राइवर झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सरमथुरा थाने में मुकदमा नंबर 311/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) बीएनएस, वन अधिनियम की धारा 41, 42 और एमएमआरडी अधिनियम की धारा 4/21 के तहत ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *