LJP celebrates victory in Kaulapur | लोजपा ने कौलापुर में मनाया जीत का जश्न: भदोही इकाई ने बिहार में NDA की जीत पर केक काटा – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News

Actionpunjab
2 Min Read


सत्यम पांडे | भदोही (संत रविदास नगर)4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) भदोही इकाई ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की जीत का जश्न कौलापुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में केक काटकर मनाया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं भदोही प्रभारी कमल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि धनंजय दुबे थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास दुबे ने की।

कमल तिवारी ने इस दौरान कहा कि बिहार की जनता ने NDA पर जो अभूतपूर्व विश्वास दिखाया है, वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि बिहार में पार्टी की ओर से उनकी ड्यूटी लगी थी और जनता का झुकाव तथा विश्वास शुरू से ही NDA की ओर था।

तिवारी ने आगे कहा कि बिहार में एक बार फिर सुशासन की सरकार बनेगी, जिसमें लोजपा अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने पिछली बार विधानसभा में राजद की सीटें बढ़ने का कारण चिराग पासवान की नाराजगी बताया। इस बार पूरा NDA एक साथ मजबूती से लड़ा, जिसके परिणामस्वरूप एकतरफा परिणाम NDA के पक्ष में आया।

इस जीत के जश्न में धनंजय दुबे, राहुल तिवारी, विवेक उपाध्याय, धर्मेंद्र पांडेय, शिवांश मिश्रा, धीरज चौबे, योगेश पांडेय, विपिन शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, अविनाश पांडे, अरविंद मिश्रा, प्रिंस पांडेय, अंजनी कुमार तिवारी, नंदलाल दुबे और राहुल दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *