Punjab Police retired Lieutenant General DS Hooda car hit controversy accused police identified-show cause notice Special DGP AS Rai update | रिटायर्ड जनरल की कार को हिट करने वालों की पहचान: 2 पुलिस कर्मियों को शो-कॉज नोटिस; हुड्डा बोले- ड्राइवर के व्यवहार को हल्के में न लें – Chandigarh News

Actionpunjab
4 Min Read


मेजर जनरल की कार को हिट करने वालों की पहचान हुई, दो लोगों को नोटिस जारी हुए।

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रहे रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की कार को वीआईपी काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की जिस गाड़ी ने टक्कर मारी थी, पुलिस ने उसमें सवार कर्मियों की पहचान कर ली है। दोनों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। वहीं, इस मामले में

.

इस मामले में मेजर जनरल हुड्डा ने पोस्ट कर कहा है मेरी बस यही गुजारिश है कि ड्राइवर के जानबूझकर किए गए गलत व्यवहार को हल्का न समझा जाए। इससे सबको फायदा होगा। यह इस मामले में मेरी आखिरी बात है।

मेजर हुड्डा और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी।

मेजर हुड्डा और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी।

स्पेशल DGP ट्रैफिक एएस राय ने दी ये जानकारी…

  • दो अफसरों ने जनरल से मुलाकात कीः स्पेशल डीजीपी ने बताया कि एसपी (ट्रैफिक) मोहाली और एएसपी, जीरकपुर ने लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
  • दोनों आरोपियों की हुई पहचानः स्पेशल डीजीपी ने बताया कि संबंधित एस्कॉर्ट वाहन और इसमें शामिल पुलिस कर्मियों की पहचान कर ली गई है।
  • हुड्डा की गाड़ी से टक्कर हुईः सीसीटीवी जांच में पता चला कि भारी ट्रैफिक के कारण प्रोटेक्टे और एस्कॉर्ट वाहन के बीच गैप बन गया। गैप बंद करने की जल्दबाजी में ओवरटेक करते समय एस्कॉर्ट वाहन का लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा की गाड़ी से हल्का संपर्क हो गया।
  • शो-कॉज नोटिस जारी कियाः ट्रैफिक अनुशासन में लापरवाही के लिए संबंधित पुलिस कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी एस्कॉर्ट और पायलट ड्राइवरों को नया SOP जारी किया गया है।

मेजर बोले—इस मामले में मेरी अंतिम टिप्पणी

कल आपकी दो अत्यंत पेशेवर और विनम्र अधिकारियों से मुलाकात हुई। मेरी केवल यह अनुरोध है कि ड्राइवर के जानबूझकर उकसाने वाले व्यवहार को कमतर न आंका जाए। ऐसा करने से सभी का भला होगा। यह इस मामले पर मेरी अंतिम टिप्पणी है।

मेजर जनरल की तरफ से शिकायत की गई थी।

मेजर जनरल की तरफ से शिकायत की गई थी।

जीरकपुर में वीआईपी काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर

दो दिन पहले मोहाली के जीरकपुर फ्लाईओवर पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा की कार को वीआईपी काफिले में शामिल पंजाब पुलिस की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। हुड्डा ने आरोप लगाया कि टक्कर जानबूझकर मारी गई। हादसे में वे और उनकी पत्नी तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की। वहीं, पंजाब के डीजीपी ने भी इस मामले में खेद जताया है। वहीं, उन्होंने इस मामले में स्पेशल डीजीपी आरएस राय से बात की है। साथ ही उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

इसके बाद तुरंत डीजीपी एक्शन में आ गए थे। उन्होंने स्पेशल डीजीपी को जांच सौंपी और घटना के लिए खेद जताया था। वहीं, एस्कॉर्ट वाहनों के लिए नई एसओपी जारी की थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *