Noida STF raids chemical factory | नोएडा STF ने कैमिकल फैक्ट्री में की छापेमारी: फिरोजाबाद में पकड़ा था नकली डीजल का टैंकर; फैक्ट्री मालिक हिरासत में, पूछताछ जारी – Aligarh News

Actionpunjab
4 Min Read



एसटीएफ की टीम ने फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ नोएडा की टीम ने शुक्रवार देर शाम को अलीगढ़ की बॉयोडीजल बनाने वाली एक कैमिकल फैक्ट्री में छापेमारी की। मडराक थाना क्षेत्र स्थित पराग पेंट्सट एंड कैमिकल फैक्ट्री में नोएडा एसटीएफ की टीम पहुंची और मौके से कैमिकल के नमूने भरे हैं।

.

इसके साथ ही एसटीएफ की टीम फैक्ट्री संचालक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है और फिलहाल फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। एसटीएफ ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीएसओ अलीगढ़ की टीम को भी मौके पर बुलाया और उनके सामने कार्रवाई की। वहीं एसटीएफ की कार्रवाई के बाद खलबली मच गई।

फिरोजाबाद में पकड़ा मिलावटी डीजल टैंकर

नोएडा एफटीएफ प्रभारी सचिन कुमार की टीम ने शुक्रवार को फिरोजाबाद में एक पेट्रोल पंप से मिलावटी डीजल का टैंकर पकड़ा था। यह टैंकर अलीगढ़ से गया था और पेट्रोल पंप में डीजल उतार रहा था। इसी दौरान एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई।

एसटीएफ की पूछताछ में टैंकर ड्राइवर पवन और सद्दाम ने बताया कि उन्होंने यह डीजल अलीगढ़ के मडराक स्थित पराग पेंट एंड कैमिकल से लेकर आए हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम सीधा अलीगढ़ पहुंची और फैक्ट्री में पहुंचकर सैंपल भरे हैं। एसटीएफ ने फैक्ट्री में मौजूद स्टाफ से भी सारे मामले की पूछताछ की है।

फर्म मालिक हिरासत में, पूछताछ जारी

एसटीएफ के अनुसार फैक्ट्री में मिलावटी डीजल पेट्रोल तैयार किया जा रहा है। जिसके विभिन्न जिलों में सप्लाई किया जाता था। जिसके बाद एसटीएफ ने सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड निवासी फर्म संचालक कन्हैया लाल को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

फैक्ट्री से भरे गए हैं 6 नमूने

एसटीएफ और डीएसओ की फैक्ट्री में बन रहे बॉयोडीजल की जानकारी की। इसके साथ ही टीम ने फैक्ट्री से कैमिकल के 6 नमूने भरे हैं, जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जिसमें मिनरल ऑयल, बॉयो ऑयल, एमटीओ, स्लोप, लेफ्था और इंडस्ट्रियल फ्यूल के नमूने भरे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली ब्लास्ट से तार जुड़ने की रही चर्चा

एसटीएफ की टीम ने फरीदाबाद की तरह ही बड़े पैमाने पर कैमिकल स्टोर करने के मामले में भी जांच की। सूत्रों के अनुसार इस सारे मामले को बड़े अपराधिक नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा है, यही कारण है कि एसटीएफ अलीगढ़ पहुंची। यह भी माना जा रहा है कि एसटीएफ की यह कार्रवाई दिल्ली में हुए ब्लास्ट से भी जुड़ी हो सकती है। लेकिन इसकी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।

नुमाइश का ठेका भी लेता है कारोबारी

एसटीएफ ने सारे घटना क्रम के बाद फैक्ट्री संचालक कन्हैया लाल वार्ष्णेय को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एसटीएफ की ओर से फिरोजाबाद के थाना एका में मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है। फैक्ट्री संचालक कन्हैया लाल अलीगढ़ में होने वाली ऐतिहासिक नुमाइश में उठने वाले ठेकों में भी साझेदार रहता है। इस साल भी नुमाइश के ठेके में कारोबारी की साझेदारी है। जिसके चलते अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों से कारोबारी का अच्छा तालमेल रहता है।

मिलावटी डीजल की जानकारी पर पहुंची टीम

एसटीएफ नोएडा के चीफ राजकुमार ने बताया कि फिरोजाबाद में मिलावटी डीजल पेट्रोल का एक टैंकर पकड़ा गया था, जो पेट्रोल पंप पर उतारा जा रहा था। यह टैंकर अलीगढ़ से ही भरकर गया था। जिसके चलते टीम जांच करने अलीगढ़ पहुंची थी। एसटीएफ की कार्रवाई अभी जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *