आग की चपेट में आकर स्कूटी पूरी तरह जली।
फाजिल्का के जलालाबाद के गांव मस्तूवाला में स्कूटी सवार दो लड़कियां सड़क हादसे का शिकार हो गईं। दरअसल, जिस रास्ते से लड़कियां जा रहीं थी, वहीं धान की पराली को आग लगाई गई थी। खेत में लगी आग की वजह से धुआं लड़कियों की आंखों में पड़ा और दोनों गिर गईं।
.
हादसा इतना भयानक था कि चाहे लड़कियों का बचाव हो गया, लेकिन स्कूटी आग की चपेट में आ गई, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गई । हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्कूटी आग की चपेट में आई।
आग की चपेट में आई स्कूटी
जानकारी के अनुसार बैटरी वाली स्कूटी पर सवार होकर दो लड़कियां जो अपने गांव मूकरवाला जा रहीं थी। जब वह जलालाबाद के गांव मस्तूवाला के नजदीक पहुंची तो लिंक सड़क पर इतना धुआं था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वजह थी कि धान की पराली को खेत में आग लगाई गई थी। पराली का धुआं आंखों में पढ़ने के चलते स्कूटी बेकाबू हो गई और दोनों लड़कियां सड़क किनारे गिर गईं।
हालांकि, गनीमत रही कि लड़कियां बाल बाल बच गईं। लेकिन स्कूटी धान की पराली की आग की चपेट में आ गई । इस वजह से पल भर में स्कूटी ने जोरदार आग पकड़ ली और पूरी तरह से जलकर राख हो गई । हालांकि मौके पर इलाके के लोग पहुंचे।
जिन्होंने लड़कियों को पराली को आग और धुएं से पीछे किया । लोगों ने मौके का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है ।