ludhiana friend fraud online trading activa ring stolen latest update | लुधियाना में पड़ोसी दोस्त ने युवक से की ठगी: एक्टिवा और सोने की अंगूठी लेकर फरार – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



लुधियाना के जगतपुरी इलाके से ठगी का मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले राहुल भाटिया ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्त ने उसे धोखे से लाखों का नुकसान पहुंचाया।

.

पीड़ित राहुल भाटिया ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाले पड़ोसी युवक से उसकी पहचान हुई और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती बन गई।आरोपी ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए राज़ी किया और दावा किया कि पैसे कुछ ही दिनों में दुगुने हो जाएंगे। इसके झांसे में आकर राहुल भाटिया ने एक लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन न तो पैसे दुगुने हुए, न ही रकम वापस मिली।

राहुल के मुताबिक, बीते दिन आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर उसकी एक्टिवा ले जाने की बात कही, यह कहकर कि वह निवेश के पैसे निकालने जा रहा है। थोड़ी देर बाद उसने राहुल से हाथ में पहनी सोने की अंगूठी मांगी, यह कहते हुए कि उसे वैसी ही अंगूठी बनवानी है। भरोसे में आकर राहुल ने अंगूठी भी दे दी, लेकिन आरोपी आरोपी उसके बाद लौटकर नहीं आया।

जब राहुल भाटिया ने आरोपी के घर जाकर स्थिति पूछी तो उसकी पत्नी ने बताया कि वह दोपहर से घर नहीं लौटा और अपनी बेटियों को भी साथ ले गया है। इसके बाद राहुल भाटिया ने जगतपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, की पड़ोसी को एक्टिवा पर आते और राहुल भाटिया से अंगूठी मांगते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिखता है कि अंगूठी लेने के बाद आरोपी एक्टिवा सहित मौके से फरार हो जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *