Property to be built in Dubai in the name of Shah Rukh Khan | दुबई में शाहरुख खान के नाम पर बनेगी प्रॉपर्टी: इवेंट में मां को याद कर हुए इमोशनल, कहा- मां जिंदा होती तो बहुत खुश होती

Actionpunjab
2 Min Read


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई में शुक्रवार को एक इवेंट में शाहरुख खान के नाम पर बनी पहली प्रॉपर्टी लॉन्च की गई। यह दुबई का एक टावर है। 56 मंजिला बिल्डिंग करीब 4.5 लाख वर्ग फीट में बनी प्रीमियम ऑफिस स्पेस वाली प्रॉपर्टी है।

वहीं, इवेंट के दौरान मां को याद कर शाहरुख इमोशनल हो गए। एक्टर ने कहा, “मेरी मां आज जिंदा होती तो बहुत खुश होती। यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है। जब मेरे बच्चे आएंगे, तो मैं उन्हें बताऊंगा कि पापा का नाम लिखा है, यह पापा की बिल्डिंग है।”

इवेंट में एंटरटेनमेंट की भी कमी नहीं रही। शाहरुख ने अपने अंदाज में मेहमानों को एंटरटेन किया। उन्होंने अपनी फिल्म ओम शांति ओम और डॉन के आइकोनिक मोमेंट्स भी किए। इवेंट में फराह खान भी मौजूद थीं।

शाहरुख ने इवेंट में मजाक करते हुए कहा कि वह अब ईद का चांद बन गए हैं। कम दिखता हूं, लेकिन जब दिखता हूं तो अच्छा लगता है।

उन्होंने आगे कहा, “मैं खुद को इतना जरूरी नहीं मानता कि फिल्मों के अलावा मेरे नाम पर कुछ हो। फिल्में मेरे प्रोफेशन और पूजा का हिस्सा हैं।”

हेलीपैड और स्विमिंग पूल होंगे

बता दें कि शाहरुख के नाम पर बन रहे टावर में हेलीपैड और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी। इस प्रोजेक्ट के तीन से चार साल में तैयार होने की उम्मीद है। इसके एंट्रेंस पर शाहरुख का एक स्टैच्यू भी लगाया जाएगा, जहां लोग फोटो ले सकेंगे।

बता दें कि शाहरुख जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *