Babu Guppy’s comedy won hearts dholpur Rajasthan | बाबू गप्पी की कॉमेडी ने जीता दिल: धौलपुर शरद महोत्सव में उमड़ी हजारों की भीड़, खचाखच भरा मैदान – Dholpur News

Actionpunjab
2 Min Read


धौलपुर में आयोजित शरद महोत्सव में हास्य कलाकार बाबू गप्पी ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को किया लोटपोट।

धौलपुर में आयोजित शरद महोत्सव शुक्रवार को मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों से भरपूर रहा। मशहूर हास्य कलाकार बाबू गप्पी ने अपने चुटीले अंदाज और शानदार कॉमेडी के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच

.

महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मंच पर प्रस्तुत की गई गणेश वंदना ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उद्घाटन समारोह में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कलाकारों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में देशप्रेम की भावना जगाई। वहीं, स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा देते हुए शौचालय सफाई और स्वच्छता संदेश पर आधारित विशेष नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

धौलपुर में आयोजित शरद महोत्सव में उमड़े शहरवासी।

धौलपुर में आयोजित शरद महोत्सव में उमड़े शहरवासी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हास्य कलाकार बाबू गप्पी रहे। उनके मंच पर आते ही दर्शक तालियों और उत्साह से झूम उठे। उन्होंने अपने मजेदार संवादों और बेहतरीन अदायगी से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। उनके हर पंचलाइन पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।

बाबू गप्पी का प्रदर्शन देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे थे। महोत्सव स्थल पर इतनी भीड़ उमड़ आई कि पैर रखने तक की जगह नहीं बची। लोगों का उत्साह और तालियों की गूंज कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण बनी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *