Lekhpal Sangh’s demonstration in Amethi | लेखपाल संघ का अमेठी में प्रदर्शन: 8 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन – Amethi District News

Actionpunjab
2 Min Read


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अमेठी जिले की सभी तहसीलों में 8 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। लेखपाल वेतन वृद्धि, पदोन्नति सहित अपनी आठ मांगों को लेकर गौरीगंज समेत अन्य तहसीलों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के बाद लेखपाल संघ मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपेगा।

अमेठी जिले की गौरीगंज, अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई तहसील इकाइयों के लेखपाल प्रारंभिक वेतन के युक्तिकरण, पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि, एसीपी विसंगति, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अंतर-मंडल स्थानांतरण, पेंशन विसंगति और राजस्व पुलिस चौकी की स्थापना की मांग कर रहे हैं। गौरीगंज तहसील अध्यक्ष कुलदीप यादव और तहसील मंत्री मनोज कुमार सरोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लेखपाल इस आंदोलन में शामिल हैं।

लेखपाल संघ के पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी आठ सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे आगे की रणनीति तैयार कर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। राकेश कुमार ने यह भी बताया कि आज सभी तहसीलों और पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देगी और उन्हें समय पर पूरा करेगी।

इस अवसर पर अनिल पाल, अमृत अरविंद, अमृतलाल, अंकित गुप्ता, आकांक्षा सिंह, दीपा शुक्ला, संजय चौधरी, अजय वर्मा, राहुल रंजन सहित बड़ी संख्या में लेखपाल धरने में मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *