अटेली में शव मिलने पर जांच करती जीआरपी
हरियाणा के नारनौल में अटेली से काठुवास लाइन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा डेडबॉडी परिजनों के हवाले कर दी।
.
महेंद्रगढ़ जिला के मंडी अटेली कस्बा के रहने वाले करीब 65 वर्षीय अमर सिंह को कम सुनाई देता था। बीते कल वे रेलवे लाइन को पार कर अपने खेतों में जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अटेली का रेलवे स्टेशन
खेतीबाड़ी का करता था काम
जीआरपी चौकी नारनौल को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा उसकी शिनाख्त की तो मृतक की पहचान अटेली निवासी अमर सिंह के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने नारनौल के नागरिक अस्पताल से मृतक का पोस्टमार्टम कराया। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था।