ट्रक में गुरदासपुर से श्रीनगर ले जाई जा रही थीं गायें।
पठानकोट के मलिकपुर चौक पर गौ सुरक्षा सेवा समिति के सदस्यों ने गायों की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ा। यह ट्रक गुरदासपुर से श्रीनगर की ओर जा रहा था। समिति ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर स
.
समिति के सदस्यों ने बताया कि वे काफी समय से इस ट्रक का पीछा कर रहे थे। देखने में यह ट्रक पानी के टैंकर जैसा लग रहा था, लेकिन जांच करने पर पता चला कि इसके अंदर बड़ी संख्या में गायों को छिपाकर ले जाया जा रहा था।

मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें गायों से भरे एक ट्रक की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।