कोटा के अनंतपुरा थाना इलाके में एक युवती ने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड का पता लगने पर परिजन उसे नीचे उताकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया। न्यू मेडिकल हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के दौर
.
मृतक चेतना (23) तलाव गांव थाना अनंतपुरा की रहने वाली थी। बीए की छात्रा थी। पिता घनश्याम ट्रक चलाते हैं।

चेतना (23) तलाव गांव थाना अनंतपुरा की रहने वाली थी।
छत पर कपड़े सुखाने गई थी
अनंतपुरा थाना ASI घमंडी लाल मीणा ने बताया- घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की है। चेतन खाना खाने के बाद सुबह 10-11 बजे करीब छत पर कपड़े सुखाने गई। इसके बाद ऊपर कमरे में ही रुक गई।
दोपहर 12 बजे करीब परिजन कमरे में पहुंचे तो, चेतना फांसी पर लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर कर हॉस्पिटल लाए। फिलहाल परिजनों ने सुसाइड के कोई कारण नहीं बताया है ।परिजनों ने चेतना का नेत्रदान करवाया है। परिवार वाले डेढ़ महीने बाद भाई बहिन की शादी होने की बात कर रहे थे। मर्ग दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।