![]()
सिरसा जिले में रानियां के करीवाला गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की पानी की मोटर से करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना बीते दिन देर शाम उस समय हुई, जब महिला पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रही थी।
.
मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर (22) के रूप में हुई है, जो बंगासिंह की पत्नी थीं और करीवाला की रहने वाली थी। उनकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उनका एक साल का बेटा भी है। सुखप्रीत अपने सास, ससुर, पति और बेटे के साथ रहती थीं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे।
पुलिस को इस घटना की सूचना मृतका के पिता ने आज (15 नवंबर) सुबह दी। सूचना मिलते ही करीवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
मामले की जांच कर रही पुलिस
चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मृतका के पिता ने अगले दिन पुलिस को सूचना क्यों दी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।