A businessman was duped of Rs 15 lakh in the name of investment Lucknow | निवेश के नाम पर कारोबारी से 15 लाख की ठगी: कंपनी 56 सौ करोड़ रुपए की ठगी कर चुकी, लखनऊ में दर्ज हुआ पहला केस – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ में चिट फंड के नाम पर देशभर में करीब 56 सौ करोड़ रुपए की ठगी कर चुकी हीरा गोल्ड एक्सिम कंपनी की सीईओ नौहेरा नन्ने साहब शेख के खिलाफ अब लखनऊ में भी पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। हीरे और सोने में निवेश कराकर मोटे मुनाफे का लालच दिया। कुछ समय तक मुनाफा

.

गोमतीनगर के विश्वासखंड-3 निवासी कारोबारी सैयद लरैब और आइशा लरैब ने निवेश के नाम पर 15 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई है। पीड़ित दंपती ने बताया कि उनकी मुलाकात 2016 में नौहेरा से हुई थी। उसने हीरा और सोने में निवेश कर 36 फीसदी से ज्यादा मुनाफा देने का लालच दिया। भरोसा कर दोनों ने कई किश्तों में 15 लाख रुपए जमा कर दिए। शुरू में नौहेरा ने 18 अगस्त 2017 तक मुनाफा भेजा। इसके बाद भुगतान बंद कर दिया।

काफी खोजबीन के बाद भी रकम नहीं मिली तो पीड़ितों ने कंपनी से संपर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। नौहेरा ने पैसे लौटाने के बजाय जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर से मिलकर शिकायत की।

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया पीड़ितों से दस्तावेज लेकर जांच शुरू कर दी गई है। नौहेरा शेख 2018 से ही पुराने मामलों में जेल में बंद है। इस बड़े चिट फंड घोटाले की जांच ईडी भी कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *