A blood-soaked body was found in a slum in Mohali | मोहाली में झुग्गी में खून से लथपथ मिला शव: दोस्त पर हत्या की आशंका, मृतक यूपी का रहने वाला – Chandigarh News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी।

सेक्टर-71 स्थित एक पार्क में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजू निवासी गांव कुड़सी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह रात को सेक्टर-71 के बूथ मार्केट के सामने स्थित पार्क में बनी झोंपड़ी में सोता था।

.

उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या की और मौके से फरार हो गया। थाना मटौर पुलिस ने मृतक के ससुर श्री राम निवासी गांव मटौर, मूल निवासी उत्तर प्रदेश के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जांच के बाद मामले में पुलिस ने आरोपित अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है

दो दिन से घर नहीं आया तो शुरू हुई तलाश

श्री राम ने पुलिस को बताया कि राजू पिछले एक-दो दिनों से घर नहीं आया था, जिस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब वह सेक्टर-71 के पार्क में पहुंचे तो वहां बनी झोंपड़ी में राजू खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर, चेहरे और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे और मौके पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

दोस्त ने की हत्या, शिकायत के बाद मामला दर्ज आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जब मामले में जांच की तो पता चला कि मृतक के दोस्त अर्जुन ने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। जिसमें मृतक और आरोपित दोनों एक साथ दिखाई दिए थे। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपित अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया है कि दोनों शाम को पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और नशे की हालत में उसने उसकी हत्या कर दी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *