Prabhas in a film by Oscar-winning choreographer of ‘Naatu Naatu’ | ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर विजेता कोरियोग्राफर की फिल्म में प्रभास: एक्टर के साथ भव्य विजुअल स्पेक्टेकल की तैयारी, जल्द ही होगी घोषणा

Actionpunjab
2 Min Read


14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

साउथ सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया पैन-इंडिया प्रोजेक्ट, जिसमें वे ऑस्कर विनर ‘नाटू नाटू’ गाने के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षिथ के साथ पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि यह फिल्म खुद प्रभास के लिए भी बेहद अलग और स्पेशल बताई जा रही है।

दरअसल, ‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद प्रभास के पास बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास और प्रेम रक्षिथ साथ मिलकर एक भव्य विजुअल स्पेक्टेकल तैयार करने जा रहे हैं, जैसी भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखी गई। खबर के मुताबिक, मेकर्स ने फिलहाल फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी है। लेकिन इतना जरूर है कि जल्द ही इस बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

बता दें कि प्रेम रक्षिथ वही कोरियोग्राफर हैं जिन्होंने ‘आरआरआर’ के सुपरहिट गाने ‘नाटू नाटू’ कोरियोग्राफ किया था, जिसके लिए फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। इसलिए इस जबरदस्त टीमअप से फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं कि कुछ बेहद खास और ग्रैंड देखने को मिलेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास आने वाले समय में ‘द राजा साब’ नाम की हॉरर कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे, जो भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी मानी जा रही है। इसे प्रसिद्ध निर्देशक मारूथी बना रहे हैं और फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है।

इसके अलावा प्रभास के पास ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’, ‘सलार 2’ और ‘कल्कि 2’ जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स की कतार है। फौजी को लेकर डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने खुलासा किया है कि यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *