Rajasthan issues cold weather alert; Sikar, Jaipur, Ajmer issue yellow cold wave alert | राजस्थान के 13 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे: सीकर में कोल्ड-वेव का अलर्ट, जयपुर, अजमेर संभाग के इलाकों में शीतलहर का असर रहेगा – Jaipur News

Actionpunjab
3 Min Read


सीकर और जैसलमेर में शनिवार को मौसम साफ रहा, तापमान में गिरावट के कारण सर्दी बढ़ी।

उत्तर भारत से बफीर्ली हवाएं लगातार चलने से राजस्थान में सर्दी बरकरार है। रविवार को सीकर जिले में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, अजमेर संभाग के जिलों में सुबह-शाम शीतलहर (कोल्ड-वेव) का प्रभाव है। इन संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम

.

शनिवार को भी राज्य के 13 शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज हुआ। मौसम केन्द्र जयपुर की ओर से राज्य में अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहने और प्रदेश के सुबह-शाम तेज सर्दी और हल्की शीतलहर का असर बरकरार रहने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर फतेहपुर में 5 और सीकर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर, अजमेर, टोंक जिलों में शनिवार को सुबह-शाम शीतलहर का असर रहा। इन जिलों के अलावा नागौर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 7.9, पिलानी में 8.5, चित्तौड़गढ़ में 9.5, पिलानी में 8.5, अलवर में 8.4, वनस्थली (टोंक) 8.6, भीलवाड़ा में 9.4, दौसा में 6.9, झुंझुनूं में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अजमेर में 10, उदयपुर, जोधपुर में 10.2-10.2, जयपुर में 12.4, कोटा में 13.1, बाड़मेर में 15.4, जैसलमेर में 12.6, बीकानेर में 13.6, गंगानगर में 10.7, डूंगरपुर में 12.9, हनुमानगढ़ में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 1 डिग्री गिरा, दिन में ठंडक बढ़ी

राजस्थान में अब दिन में भी तापमान में मामूली गिरावट हो रही है। शनिवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शनिवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 32.4 बाड़मेर में दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 30.9, फलौदी में 30, बीकानेर में 31.3, गंगानगर में 30.5, अजमेर में 27.8, भीलवाड़ा में 27, वनस्थली (टोंक) 28.2, अलवर में 27.4, जयपुर में 28.4, सीकर में 27.5, पिलानी में 29.7, चित्तौड़गढ़ में 29, कोटा में 27.8, नागौर में 29.9, बारां में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शनिवार को दिन में सबसे ज्यादा ठंडक उदयपुर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रविवार को यहां कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर ने रविवार को सीकर जिले में कोल्ड-वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी कोल्ड-वेव का हल्का असर रहेगा। हालांकि, तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, सर्दी इसी तरह रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *