![]()
कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर से राज्यसभा सांसद गीता शर्मा करेंगी गीता रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज रविवार को राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता रन को हरी झंडी देकर रवाना करेंगी। इस बार गीता मैराथन उत्सव शुभारंभ सरस एवं क्राफ्ट मेले के एक दिन बाद हो रहा है। इस गीता रन में हजारों बच्चे, बुजुर्
.
हालांकि शनिवार देर शाम तक 1600 से ज्यादा लोगों ने खेल विभाग में रन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। प्रशासन को उम्मीद बगैर रजिस्ट्रेशन भी हजारों लोग इसमें हिस्सा लेंगे। पुरुषोत्तमपुरा बाग से राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज कुमार गीता रन को रवाना करेंगे।
ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर यहीं खत्म
पुरुषों की गीता रन ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू होगी। यहां से सब्जी मंडी चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर चौक से होते हुए ब्रह्मसरोवर पर खत्म होगी। वहीं महिलाओं की पुरुषोत्तमपुरा बाग से चलकर सब्जी मंडी चौक, रेलवे रोड, गुरुद्वारा चौक, अर्जुन चौक से ब्रह्मसरोवर पर खत्म होगी।
4 ग्रुप में होगी रन
गीता रन 4 ग्रुप पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, महिला वर्ग, सीनियर सिटिजन महिला व पुरुष वर्ग के लिए 5-5 किलोमीटर की रन होगी। गीता रन में टॉप पर आने वाले लोगों को इनाम भी दिया जाएगा। 10 किलोमीटर पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर आने के लिए 31 हजार रुपए, दूसरे को 21 हजार रुपए और तीसरे को 11 हजार रुपए दिए जाएंगे।
चौथे से 10वें स्थान वाले को 2100
इसके अलावा चौथे से 10वें स्थान पर आने वाले हर रनर को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह 5 किलोमीटर महिला वर्ग में भी इसी तर्ज पर इनाम मिलेगा। पहले नंबर पर आने वाले को 31 हजार, दूसरे नंबर को 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
सीनियर सिटिजन को भी इनाम
सीनियर सिटिजन पुरुष व महिला वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में प्रथम आने वाले को 5100 रुपए, दूसरे नंबर वाले को 4100 रुपए, तीसरे नंबर वाले को 3100 रुपए, चौथे नंबर वाले को 2100 रुपए और पांचवें नंबर पर आने वाले को 1100 रुपए का इनाम दिया जाएगा।