Prayagraj – Chandigarh Unchahar Express। NRI bag stolen। Railway Minister Ashwani Vaishnav। action sought;। iPhone, SBI and Federal Bank cards missing. | यूपी से चंडीगढ़ आ रहे एनआरआई का बैग चोरी: ऊंचाहार एक्सप्रेस की घटना, आईफोन व 25 हजार चोरी, रेलवे मंत्री से एक्शन की डिमांड – Chandigarh News

Actionpunjab
3 Min Read


ऊंचाहार एक्सप्रेस के एसी कोच से एनआरआई कपल का बैग हुआ चोरी हुआ है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चंडीगढ़ आ रहे एक एनआरआई कपल का ऊंचाहार एक्सप्रेस के एसी कोच से पर्स चोरी हुआ। पर्स में आईफोन-14, 25 हजार रुपए, फेडरल व एसबीआई बैंक के एटीएम कार्ड, सोने की कान की बालियां सहित काफी सामान था। इस मामले में जीआरपी चंडीगढ़ थान

.

उन्होंने लिखा कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। हालांकि अभी तक इस मामले में मंत्री या रेलवे का जवाब नहीं आया है। चंडीगढ़ जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच के लिए दिल्ली जीआरपी को भेज दिया है।

एनआरआई ने रेलवे मंत्री को जो कहानी बताई, उसे चार प्वाइंट में जानिए –

  • एनआरआई गोपाल कृष्ण मिश्रा ने बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कमला नेहरू रोड, ओल्ड कटरा स्थित स्वास्तिक मैग्नोलिया अपार्टमेंट के पास के रहने वाले हैं। आजकल वे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए भारत आए हुए हैं।
  • वे 15 तारीख को ऊंचाहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12417) के एसी कोच में एच-1 कोच की बर्थ H-21 से सफर कर रहे थे। उनकी पत्नी डॉ. अंशु भी साथ थीं। जब ट्रेन दिल्ली के पास थी, तभी उनकी पत्नी का लेडीज बैग, जो सीके कंपनी का सफेद और हल्के भूरे रंग का था, चोरी हो गया। यह घटना सुबह 4:00 से 4:20 बजे के बीच हुई।
  • बैग में सोने की कान की बालियां, फेडरल बैंक व एसबीआई के एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वर्क प्लेस आईडी, मोबाइल फोन (आईफोन 14 प्रो मैक्स) और 25 हजार रुपए थे, जो चोरी हो गए।
  • एनआरआई ने लिखा कि घटना को काफी समय हो चुका है। चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज हो जाने के बावजूद अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है। उन्होंने इस बारे में रेलवे मंत्री को पोस्ट कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
एनआरआई का ऊंचाहार एक्सप्रेस से बैग चोरी हुआ है। जिसमें काफी सामान था।

एनआरआई का ऊंचाहार एक्सप्रेस से बैग चोरी हुआ है। जिसमें काफी सामान था।

लोग भी कर रहे एक्शन की मांग

एनआरआई की शिकायत जब चंडीगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई तो उसके बाद एनआरआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसे पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपने सारे तुजुर्बे को शेयर किया। इसके बाद अब लोगों भी उनके साथ खड़े हो गए हैं। लोग भी उनकी पोस्ट को री पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही एक्शन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि रेलवे मंत्रालय इस पर एक्शन ले। इस तरह की वारदातों को रोके। इससे लोगों का विश्वास उठ जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *