Delhi Red Fort Blast LIVE Update; Terrorist Doctor JeM | Umar Shaheen | दिल्ली धमाका- डॉ. शाहीन 10 साल से जैश से जुड़ी: नौकरी छोड़कर बोली थी- अब कौम का कर्ज उतारना है; आतंकी मैडम सर्जन बुलाते थे

Actionpunjab
15 Min Read


नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली धमाका करने वाला आतंकी डॉ. उमर सहित डॉ. शाहीन और उसका साथी डॉ. मुजम्मिल फरीदाबाद की अल फलहा यूनिवर्सिटी में काम करते थे। - Dainik Bhaskar

दिल्ली धमाका करने वाला आतंकी डॉ. उमर सहित डॉ. शाहीन और उसका साथी डॉ. मुजम्मिल फरीदाबाद की अल फलहा यूनिवर्सिटी में काम करते थे।

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किला के पास ब्लास्ट केस में शामिल आतंकी लखनऊ की डॉ. शाहीन शाहिद 10 साल से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी थी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शाहीन 2015 में जैश से जुड़ी थी।

अधिकारी के मुताबिक शाहीन ने एक साल तक जैश को संवेदनशील सूचनाएं भेजने का काम किया। 2016 में वह जैश की एक्टिव मेंबर बनी। सुरक्षा एजेंसियां अब ये पता लगा रही हैं कि 10 साल से शाहीन कहां-कहां रही और उसके नेटवर्क में कौन-कौन आया?

भास्कर पड़ताल में पता चला कि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल कई साल से साजिश रच रहा था। 2021 में एक रिश्तेदार ने डॉ. शाहीन को पति, बच्चे और नौकरी छोड़ने पर जब टोका तो शाहीन ने कहा था- परिवार और नौकरी में क्या रखा है? अपने लिए बहुत जी लिए।

शाहीन कहती थी कि अब कौम का कर्ज उतारने का समय है। सब छोड़कर इसी में लगी हूं। मेरे बारे में चिंता करना छोड़ दो, कुछ बड़ा करने की तैयारी चल रही है। जो करूंगी उस पर आप सबको फख्र होगा।

मैप से समझिए धमाके की लोकेशन

दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आतंकी उमर ने नूंह में 10 दिन के लिए किराए पर घर लिया था

डॉ. उमर नबी ने नूंह में दिल्ली-अलवर रोड पर हिदायत कॉलोनी में कमरा किराए पर लिया था। ब्लास्ट से पहले उमर 10 दिन यहीं रहा। 10 नवंबर को उमर यहीं से i-20 कार में विस्फोटक लेकर निकला था। यह घर अल-फलाह यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिशियन शोएब की साली का है। शोएब पहले ही पुलिस हिरासत में है।

शोएब ने ही 10 दिन के लिए उमर को यह कमरा दिलाया था। शोएब की साली मूल रूप से नूंह के गोलपुरी गांव की रहने वाली है। उसकी ससुराल खिल्लुका गांव में है। फिलहाल वह फरार है। 15 नवंबर को पुलिस घर पर पहुंची थी, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आतंकी उमर का एक और वीडियो, ब्लास्ट से 18 घंटे पहले नूंह में था

उमर नबी का नूंह में ATM के बाहर का CCTV फुटेज सामने आया है। दिल्ली में ब्लास्ट (10 नवंबर) से करीब 18 घंटे पहले नूंह में उमर i-20 कार लेकर ATM में कैश निकालने के लिए पहुंचा था।

ATM में उसे कैश नहीं मिला। इसके बाद ATM में मौजूद गार्ड को पैसे का लालच देकर अपने साथ शहर के दूसरे ATM में ले गया और कैश निकलवाया। इसके करीब 20 मिनट बाद कार लेकर उमर दोबारा उसी ATM के बाहर पहुंचा और गार्ड को छोड़कर चला गया।

करीब 10 मिनट बाद उमर की कार दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दिखी। यहां टोल प्लाजा पर लगे कैमरों में वह दिल्ली की तरफ जाता दिखा। इसी दिन शाम 6.52 बजे दिल्ली में लाल किले के पास i-20 कार में ब्लास्ट हो गया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

06:04 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

हवाला से भेजे थे आतंकियों को 20 लाख, इसे लेकर उमर शाहीन में टकराव हुआ

लाल किला कार ब्लास्ट से जुड़े मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। खुफिया एजेंसियों ने तीन डॉक्टरों, उमर, मुजम्मिल और शाहीन को मिले 20 लाख रुपए के फंड ट्रेल का खुलासा किया है। खुफिया सूत्रों ने रविवार को कहा कि संभवत: यह पैसा हवाला नेटवर्क के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडल के जरिए भेजी गई थी।

अधिकारियों ने खुलासा किया कि इसी पैसे के इस्तेमाल को उमर-उन-नबी और शाहीन के बीच तकरार भी हो गई थी।

05:54 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में CIK का छापा, हरियाणा की डॉक्टर से पूछताछ

CIK अनंतनाग की एक टीम ने नौगाम मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में डॉ. खालिद अजीज टाक के मलकनाग इलाके में बने घर पर देर रात छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम को एक महिला डॉक्टर मिली, जिसकी पहचान प्रियंका शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक में जनता कॉलोनी की रहने वाली अनिरुद्ध कौशिक की पत्नी हैं। प्रियंका अक्टूबर 2023 से घर में किराए पर रह रही हैं। वह MBBS पास है और फिलहाल जीएमसी अनंतनाग में जनरल मेडिसिन के फाइनल ईयर में है।

05:36 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी में आतंक का डॉक्टर मॉड्यूल, सिमी तो कभी IM, हर बार यहीं से जुड़े तार

दिल्ली कार ब्लास्ट का यूपी कनेक्शन। जांच एजेंसियों ने कड़ियां जोड़नी शुरू कीं, तो आतंक का खौफनाक ‘डॉक्टर मॉड्यूल’ सामने आया। एक के बाद एक 5 डॉक्टरों को जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस ने दबोचा। धमाके की मास्टरमाइंड डॉ. शाहीन भी लखनऊ में पकड़ी गई। उसके भाई डॉ. परवेज से जांच एजेंसियां सच उगलवा रही हैं।

कभी सिमी, तो कभी इंडियन मुजाहिदीन और पीएफआई। हर बार आतंक के तार यूपी से जुड़ रहे हैं। लेकिन शायद ये पहली बार है, जब इतने पढ़े-लिखे लोग कट्‌टर (रेडिक्लाइज) हुए हैं। जांच एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों के सामने भी बड़ा सवाल यही है कि क्या 2020 के दशक में देश में नया कट्‌टर पंथी संगठन तो सक्रिय नहीं हो गया। जो आम कॉलेज और यूनिवर्सिटी से इतर मेडिकल क्षेत्र में काम करने वालों को टारगेट कर रहा?

आज की संडे बिग स्टोरी में जानेंगे मुस्लिम स्कॉलर इसे किस नजर से देखते हैं? उत्तर प्रदेश में कब-कब बड़ी आतंकवादी घटनाएं हुईं? बटला हाउस कांड क्या था? इसमें यूपी का नाम कैसे आया? पूरी खबर पढ़ें…

05:13 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की एक टीम फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची है। वे अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर आए हैं। फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले की जांच जारी है।

04:36 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट से पहले दिल्ली में 13 दिन घूमा था आतंकी उमर

दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने नया खुलासा किया है। इके मुताबिक उमर ने कार से दिल्ली में अलग-अलग इलाकों की रेकी की थी। वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भी गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी उमर अकबर रोड, बाराखंबा रोड पर रेकी करता दिखाई दिया था।

उमर 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक गायब भी रहा। 30 अक्टूबर को धमाके में ब्लास्ट हुई I20 कार अल फलाह यूनिवर्सिटी में जाते हुई दिखाई दी थी।

04:12 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल में 30 आतंकी होने की आशंका

डॉ. मुजम्मिल की डायरी से ‘ऑपरेशन हमदर्द’ का खुलासा हुआ है। इसमें मुस्लिम लड़कियों को हमलों के लिए तैयार करने की योजना थी। ये काम शाहीन को करना था। 25-30 लोगों का नेटवर्क जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से जुड़ा है।

03:31 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी यात्रियों के लिए खुले

डीएमआरसी ने रविवार सुबह X पोस्ट में अपडेट दिया है कि दिल्ली कार ब्लास्ट के 5 दिन बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के सभी गेट अब यात्रियों के लिए खोल दिए गए हैं।

03:13 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

डॉ. शाहीन को मैडम सर्जन बुलाते थे आतंकी

दिल्ली ब्लास्ट के बाद डॉ. शाहीन विदेश भागने की फिराक में थी। उसने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में पासपोर्ट के लिए अप्लाय कर दिया था, लेकिन वैरिफिकेशन रिपोर्ट तैयार करने में देरी के चलते प्लान फेल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहीन को जैश-ए-मोहम्म्द से जुड़े आतंकी ‘मैडम सर्जन’ बुलाते थे।

02:54 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

विदेश जाना चाहती थी शाहीन, 2010 से हिजाब पहनना शुरू किया

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में शाहीन के साथ नौकरी कर चुके एक कर्मचारी ने बताया कि वो 2010 के आसपास विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के एक डॉक्टर के संपर्क में आई। वो उसे दस्तावेज-वीडियो भेजता था। इसके बाद वह हिजाब पहनने लगी। पति से विदेश जाने की जिद करने लगी थी। डॉक्टरों और जैश व आईएसआई के बीच कोआर्डिनेशन का काम शाहीन ही देखती थी। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 2022 में मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर तुर्की में आईएसआई के हैंडलर अबु उकाशा से मिले थे। ये मीटिंग 1 से 18 मार्च 2022 के बीच हुई थी।

02:51 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ब्लास्ट वाली जगह से 3 कारतूस मिले, पहुंचे कैसे इसकी जांच जारी

कार विस्फोट वाली जगह से तीन 9 MM कैलिबर के कारतूस बरामद हुए हैं जिनमें दो जिंदा और एक खाली है। ये कारतूस आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित हैं। आमतौर पर सुरक्षा बलों या फिर विशेष अनुमति प्राप्त व्यक्तियों के लिए उपलब्ध होते हैं। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि ये कारतूस विस्फोट स्थल पर कैसे पहुंचे।

12:19 AM16 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

शाहीन के पिता पढ़ाई में लाखों फीस भरने के कारण शक के घेरे में

डॉ. शाहीन के पिता सैयद अहमद अंसारी भी शक के दायरे में हैं। वे यूपी के चिकित्सा विभाग में फार्मासिस्ट थे। उनका वेतन घर चलाने लायक ही था। फिर उन्होंने शाहीन और बेटे डॉ. परवेज को प्राइवेट एरा मेडिकल कॉलेज से एमडी कैसे कराई? क्योंकि इस कॉलेज की फीस लाखों में है। फिर इतना पैसा कहां से आया। जबकि एमबीबीएस दोनों सरकारी कॉलेज से की थी।

10:21 PM15 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर हिरासत में, उमर के करीबी थे

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मोहम्मद और मुस्तकीम के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल और NIA ने शुक्रवार देर रात धौज, नूंह और आसपास के इलाकों में छापेमारी के दौरान दोनों को हिरासत में लिया गया।

दोनों डॉक्टर लाल किले के पास धमाका करने वाली हुंडई i20 कार चला रहे आतंकी डॉ. उमर नबी के करीबी थे। मोहम्मद और मुस्तकीम अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल गनई के संपर्क में थे, जिसे दिल्ली पुलिस ने वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर गिरफ्तार किया है।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि हिरासत में लिए गए दो में से एक डॉक्टर धमाका वाले दिन दिल्ली AIIMS में इंटरव्यू देने के लिए आया था। पुलिस ने दिनेश उर्फ ​​डब्बू नाम के एक व्यक्ति को भी बिना लाइसेंस फर्टीलाइजर बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है।

जांच में पता चला है कि आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों ने विस्फोटक पदार्थ खरीदने के लिए लगभग ₹26 लाख इकट्ठा किए थे। आतंकियों ने ₹26 लाख में से ₹3 लाख NPK फर्टीलाइजर खरीदने में खर्च किए, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बम बनाने में होता है।

07:19 PM15 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में धमाके के तुरंत बाद का एक और CCTV फुटेज सामने आया

दिल्ली ब्लास्ट का एक और CCTV फुटेज सामने आया है। यह वीडियो धमाके के तुरंत बाद का बताया जा रहा है। इसमें घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों को ई-रिक्शा और ठेले पर उठाकर लेकर जाते नजर आ रहे हैं। पीछे गाड़ियों में आग लगी है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।

07:01 PM15 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ 2 FIR

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोपों में 2 FIR दर्ज की हैं। ये FIR यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) और नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की शिकायत के बाद की गई हैं। पहली FIR सेक्शन 12 के उल्लंघन के मामले में हुई। दूसरी यूनिवर्सिटी की फर्जी मान्यता के क्लेम से जुड़े हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *