An uncontrolled car broke the boundary and entered the fire station and CO office. | बाउंड्री तोड़कर फायर स्टेशन-सीओ ऑफिस में घुसी बेकाबू कार: सीतापुर में हादसे में चार लोग घायल, दो की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर – Sitapur News

Actionpunjab
3 Min Read


अभिषेक सिंह | सीतापुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर फायर स्टेशन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाउंड्री वॉल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया और कार सीधे अंदर जा घुसी। इस हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना लहरपुर तहसील मार्ग की है, जहां तहसील की तरफ से आ रही कार अचानक तीव्र मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी अधिक थी, जिस कारण मोड़ आते ही कार सीधे फायर स्टेशन की ओर जा भिड़ी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लहरपुर पहुंचाया।

घायलों की पहचान नाजिम (23) वर्ष और शारिक (16) वर्ष निवासी मोहल्ला बसैहिया टोला, रजी (24) वर्ष निवासी मितौली लखीमपुर तथा इकराम (18) वर्ष बसैहिया टोला के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने जांच के बाद पाया कि नाजिम और शारिक की हालत अत्यंत गंभीर है, जिसके बाद दोनों को पहले लखीमपुर खीरी के ओयल ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं फायर स्टेशन एवं सीओ कार्यालय की बाउंड्री वॉल भी पूरी तरह टूट गई। दो अन्य घायल युवक रजी और इकराम को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *