Haryana Fatehabad Police registered FIR against jeweller on 2 year old complaint | Fatehabad News | फतेहाबाद में ज्वेलर पर 2 साल पुरानी शिकायत पर FIR: थाने पहुंचे स्वर्णकार; बोले-CIA पर करवाई थी कार्रवाई उसी की रंजिश निकाली – Fatehabad (Haryana) News

Actionpunjab
3 Min Read



भूना थाने में पहुंचे ज्वेलर के परिजन व समाज के लोग।

फतेहाबाद जिले में सीआईए पुलिस के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाले ज्वेलर पर अब साल 2023 की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। ज्वेलर पर धोखाधड़ी और गैंबलिंग के आरोप में केस दर्ज हुआ है। इससे नाराज ज्वेलर के परिजन और स्वर्णकार समाज व अन्य समाजों के लोग

.

इन लोगों ने एसएचओ से केस रद्द करने की मांग की। एसएचओ ने बताया कि एसपी कार्यालय से उनके पास शिकायत फॉरवर्ड होकर आई है। मामले की जांच की जाएगी। अगर आरोप झूठे होंगे तो एफआईआर रद्द हो जाएगी।

बता दें कि, पुलिस ने अब ज्वेलर के खिलाफ भूना निवासी दीपक कुमार की साल 2023 की शिकायत के आधार पर करीब 25-30 लाख रुपए के लेनदेन में धोखाधड़ी करने और गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह था पूरा मामला

दरअसल, 17 अप्रैल 2023 को भूना निवासी ज्वेलर नरेश सोनी के खिलाफ क्रिकेट मैच सट्‌टा बुकी चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद इस केस को चैलेंज करते हुए नरेश सोनी ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण को शिकायत की थी। उस मामले की जांच के बाद प्राधिकरण ने तत्कालीन सीआईए इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी।

साथ ही डीएसपी को चेतावनी जारी करने की सिफारिश का फैसला सुनाया था। प्राधिकरण ने तत्कालीन सीआईए इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, एएसआई प्रवीण कुमार, एएसआई रामअवतार, एचसी गुरपान सिंह, एचसी रोहताश कुमार, ईएचसी सुभाष चंद्र, कांस्टेबल कमलदीप व कांस्टेबल सतीश के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी।

यह बोले समाज के लोग

स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजवीर सोनी, नरेश कुमार ने बताया कि सट्‌टेबाजी का केस बनाया गया था। उसे कोर्ट ने डिस्चार्ज कर दिया था। इसके बाद प्राधिकरण ने सीआईए टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। उसी रंजिश की वजह से पुरानी शिकायतों के आधार पर अब ज्वेलर नरेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

समाज के लोगों ने बताया कि परिवार को पहले से ही आशंका थी कि उन पर इस तरह केस दर्ज हो सकता है। एसएचओ ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

एसएचओ बोले-जांच करेंगे

भूना थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई है। इसकी जांच की जाएगी। अगर कोई रोल नहीं हुआ तो एफआईआर रद्द हो जाएगी। नहीं तो जांच में शामिल कर लेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *