Delhi Blast Update; Rohtak Doctor Priyanka Sharma Detain Jammu Kashmir Police | रोहतक की लेडी डॉक्टर से जम्मू-कश्मीर में पूछताछ: आतंकी मॉड्यूल में गिरफ्तार आदिल के बारे में जानने हॉस्टल पहुंची इंटेलिजेंस; मेडिकल कॉलेज में सीनियर था – Rohtak News

Actionpunjab
4 Min Read


डॉ. प्रियंका शर्मा का घर रोहतक की जनता कॉलोनी में हैं। यहां उनके पिता सतीश और भाई भारत मिले। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद प्रियंका को छोड़ दिया गया।

हरियाणा में रोहतक की रहने वाली डॉ. प्रियंका शर्मा को जम्मू कश्मीर में काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने हिरासत में लिया। प्रियंका से आतंकी माड्यूल में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद के बारे में पूछताछ की गई।

.

प्रियंका अनंतनाग के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में जनरल मेडिसिन की फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। डॉ. आदिल भी इसी मेडिकल कॉलेज में प्रियंका का सीनियर था। पूछताछ के बाद प्रियंका को छोड़ दिया गया।

प्रियंका का मोबाइल टीम ने जांच के लिए भेज दिया है। प्रियंका हरियाणा के झज्जर में सरकारी डॉक्टर है। वह MD करने के लिए स्टडी लीव पर 2023 से अनंतनाग में रह रही हैं। इनके पति भी भिवानी में सरकारी डॉक्टर हैं।

डॉ. प्रियंका के भाई भारत ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

डॉ. प्रियंका के भाई भारत ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए डॉ. प्रियंका तक कैसे पहुंची टीमें….

2023 में MD करने गई, पति भिवानी में डॉक्टर प्रियंका रोहतक शहर में जनता कॉलोनी की रहने वाली हैं। वह झज्जर के डीघल गांव में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में डॉक्टर हैं। उन्होंने सोनीपत में खानपुर मेडिकल कॉलेज से MBBS की थी। फिलहाल वह 2023 से स्टडी लीव पर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में जनरल मेडिसिन में MD करने के लिए गई हुई हैं। प्रियंका की शादी भिवानी के बजीना गांव में हुई थी। प्रियंका के पति अनिरुद्ध शर्मा भिवानी के सिविल अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं।

रात को भाई से बात करते हुए पुलिस आई प्रियंका के भाई भारत ने बताया कि घर में पिता सतीश महम शुगर मिल में सिक्योरिटी टीम में तैनात हैं। मैं खुद सोनीपत रोडवेज डिपो में क्लर्क हूं। मां हाउस वाइफ है। शनिवार रात 9 बजे प्रियंका और मैं वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। 5 मिनट बाद प्रियंका के हॉस्टल में पुलिस की टीमें आई और गेट खटखटाया। इसके बाद प्रियंका का फोन कट हो गया।

रात साढ़े 12 बजे पूछताछ के बाद छोड़ा भारत ने आगे बताया कि इसके बाद प्रियंका का फोन बंद हो गया। रात साढ़े 11 बजे जीजा अनिरुद्ध का मैसेज आया कि पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में लिया है। रात साढ़े 12 बजे प्रियंका का फोन आया कि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसका फोन पुलिस के पास ही है। जांच के लिए टीमों ने लैब में भेजा है।

डॉ. आदिल के बारे में पूछताछ हुई प्रियंका के भाई ने आगे बताया कि प्रियंका से डॉ. आदिल अहमद के बारे में पूछताछ की गई। आदिल इसी मेडिकल कॉलेज में प्रियंका का सीनियर था। वह यहां पोस्टेड भी रहा। इसी संबंध में टीमों ने उससे पूछताछ की। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

आदिल के लॉकर से मिली थी AK-47 डॉ. आदिल अहमद को जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने आदिल के अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के लॉकर से एक AK-47 राइफल बरामद की। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ डॉ. मुजम्मिल, उसकी गर्लफ्रेंड शाहीन और डॉ. उमर भी शामिल थे।

आदिल की गिरफ्तारी के बाद ही जम्मू कश्मीर पुलिस ने डॉ. मुजम्मिल और डॉ. शाहीन को गिरफ्तार किया। मुजम्मिल के फरीदाबाद स्थित दो किराए के घरों से पुलिस को 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ, जबकि शाहीन के पास से एक AK-47 राइफल मिली।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *