Rohtak Guru Teg Bahadur Yatra lakhnamajra mdu DC Sachin Gupta Haryana | रोहतक में कल आएगी गुरु तेग बहादुर यात्रा: जिला प्रशासन की तरफ से किया जाएगा स्वागत, शाम को एमडीयू में लाइट एंड साउंड शो – Rohtak News

Actionpunjab
2 Min Read


रोहतक में हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यात्रा का कल भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के प्रबंधों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। यात्रा सुबह 10 बजे भिवानी चुंगी पर पहुंचेगी, जहां प्रशासन या

.

डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि शहीदी दिवस पर निकाली जा रही यात्रा के समुचित संचालन के लिए एडीसी नरेंद्र कुमार को ऑवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। यात्रा के प्रबंधों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। यात्रा के दौरान संबंधित रूटों पर यातायात व्यवस्था प्रबंधन व कानून व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी एसपी जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई है।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

यात्रा के दौरान निगम व स्वास्थ्य विभाग की बांटी जिम्मेदारियां

यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल व शौचालय से संबंधित जिम्मेदारी नगर निगम आयुक्त डॉ आनंद शर्मा को दी गई। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र यात्रा के दौरान एंबुलेंस व डॉक्टर टीम की व्यवस्था करेंगे। गुरुद्वारों के पदाधिकारी यात्रा के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा सके।

शहीदी दिवस पर यात्रा का यह रहेगा रूट

शहीदी दिवस पर आयोजित यात्रा कलानौर से रोहतक में प्रवेश करेगी। यात्रा भिवानी चुंगी, सुनारिया चौक, झज्जर चुंगी, शिवाजी कॉलोनी पार्क, पुरानी आईटीआई, लेबर चौक, अशोका चौक, अंबेडकर चौक, कैनाल रेस्ट हाउस, छोटूराम पार्क चौक, शांतमई चौक, भिवानी स्टैंड, गुरुद्वारा टिकाना साहिब, पुरानी सब्जी मंडी, गुरुद्वारा बंगला साहिब होती हुई लाखन माजरा गुरुद्वारा पहुंचेगी।

यात्रा में नहीं बजेगा बैंड व डीजे

शहीदी दिवस यात्रा में किसी प्रकार का बैंड व डीजे शामिल नहीं किया जाएगा, बल्कि सादगी के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। एमडीयू में शाम को गुरु तेग बहादुर के जीवन आदर्श एवं उनकी अमर विरासत पर आधारित लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *