Punjabi Singer Jasbir Jassi Performs Without Mic After Police Stop Sound in Udaipur Wedding | राजस्थान पुलिस ने पंजाबी सिंगर का साउंड बंद कराया: शादी में परफॉर्म कर रहे थे; जस्सी ने बिना माइक गाकर दूल्हा-दुल्हन को नचाया – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read


जसबीर जस्सी ने साउंड बंद होने के बाद बिना माइक के गाना गाया।

राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के कार्यक्रम का साउंड बंद करा दिया। वह एक शादी समारोह में परफॉर्म कर रहे थे। इसका खुलासा खुद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर किया है।

.

सिंगर ने कहा कि इसके बाद उन्होंने बिना माइक के गाया। सिंगर जस्सी ने हंसने वाले इमोजी के साथ इंस्टा पर लिखा-

QuoteImage

पुलिस साड्डी साउंड बंद करा सकदी आ पर रौनक किद्दां बंद कराएगी

QuoteImage

इसका मतलब यह है कि पुलिस हमारा साउंड बंद करवा सकती है, लेकिन रौनक कैसे बंद कराएगी। हालांकि, सिंगर ने साउंड बंद कराने की वजह नहीं बताई, लेकिन उनके करीबियों के मुताबिक रात को टाइम ज्यादा होने की वजह से पुलिस ने ऐसा किया।

जस्सी के PA ने पुष्टि करते हुए कहा कि 15 नवंबर को उदयपुर के एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह था। इसमें सिंगर को भी बुलाया गया था। इस दौरान वह परफॉर्म कर रहे थे कि पुलिस ने साउंड बंद करा दिया। हालांकि, उन्होंने भी खुलकर इसकी वजह नहीं बताई।

शादी समारोह में जसबीर जस्सी के गाने पर नाचते दूल्हा और दुल्हन।

शादी समारोह में जसबीर जस्सी के गाने पर नाचते दूल्हा और दुल्हन।

बिना माइक गाने गा दूल्हा-दुल्हन को नचाया साउंड बंद होने के बाद सिंगर जस्सी माइक छोड़कर स्टेज से नीचे आ गए। इसके बाद उन्होंने ‘गुड़ नालों इश्क मिठा’ और ‘दिल ले गई कुड़ी गुजरात दी’ गाया। इसमें दूल्हा-दुल्हन भी थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद मेहमानों ने भी तालियां बजाकर जस्सी का साथ दिया। उन्होंने सिंगर की तारीफ भी की कि वह दूसरे सिंगरों की तरह ऑटोट्यून नहीं, बल्कि अपनी ओरिजिनल आवाज में गाते हैं।

जसबीर जस्सी से बिना साउंड के भी उनके मशहूर गीत गाने की फरमाइश लोगों ने की।

जसबीर जस्सी से बिना साउंड के भी उनके मशहूर गीत गाने की फरमाइश लोगों ने की।

फैंस ने लिखा- पंजाबी किसी से कम नहीं जस्सी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देने के बाद फैंस उनके सपोर्ट में आ गए। उन्होंने कहा कि पंजाबी किसी से कम नहीं। पंजाबियों को कोई नहीं रोक सकता। फैंस ने गर्व जताया कि बिना म्यूजिक के भी जस्सी ने जबरदस्त शो किया। दूसरे फैन ने कहा कि दूसरे अवॉर्ड जीतते हैं, लेकिन जस्सी हार्ट जीतते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *