सिरसा के गदराना के गग्गू का साथी, जो पुलिस के हाथों पकड़ा गया
सिरसा के गदारान में डेढ साल पहले गैंगवार के चलते हुई गदराना के गग्गू की हत्या मामले में उसके साथी अभी भी हत्यारोपियों से बदला लेने की तलाश में हैं। गत रात्रि को वह कार में हथियारों के साथ हत्यारोपियों से बदला लेने की फिराक में थे। इसकी सूचना पुलिस के
.
पुलिस पूछताछ में युवक ने कबूला कि वह अपने दोस्त गग्गू की हत्या का बदला लेना चाहते थे। युवक से एक पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए है। अभी पुलिस बाकी साथियों की तलाश में जुटी है। दरअसल, सुखचैन में दो दिन पहले रंजिशन फायरिंग हुई थी। उसी के चलते पुलिस एरिया में रेड कर रही थी। तभी बडागुढा बस स्टैंड के पास कार में सवार कुछ युवक के पास हथियार होने व वारदात करने की सूचना मिली। युवक और उसके साथियों पर पहले से केस दर्ज है।

सिरसा के गदराना के गग्गू मर्डर केस में पकड़े गए आरोपी, जिनकी हत्या की फिराक में पकड़ा गया युवक
यह जानिएं सिलसिलेवार पूरा मामला, कैसे पकड़े गए
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, एएसआई, ईएचसी प्रवीण कुमार, सिपाही कर्मबीर, एचजीएच संदीप कुमार सरकारी गाड़ी के साथ सतनाम चौक कीर्ति नगर सिरसा मौजूद थे। कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रामसिंह व उसके 4 साथी बाइक पर आकर सुखचैन के संदीप के पिता तरसेम पर गोली चलाकर भाग गए हैं। वह बडागुढा रेलवे अंडरब्रिज पार के पास पहुंचे तो सूचना मिली कि बस स्टैंड बडागुढा से कुछ दूर आगे देशी फूड हब के पास वाक्सवैगन वेंटो कार में 6 से 7 लड़के असलाह लिए हुए हैं। कोई वारदात की फिराक में हैं।
जब वह उसी जगह पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को देख अपनी गाड़ी बडागुढा गांव की ओर भगा ली। पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रेलवे फाटक पार कर दौलतपुर खेड़ा रोड के पास उनकी गाड़ी को आगे जाकर रोक लिया। गाड़ी में 6 से 7 लड़के उतरकर भाग गए। उनमें से एक लड़का गुरसिमनर उर्फ गुरी को पकड़ लिया और उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह और उसके साथी कमाल निवासी लखवीर सिंह, गदराना निवासी गुरप्रीत सिंह, जलालआना निवासी निंजा, कालांवाली निवासी संदीप उर्फ सीपा कार में थे, जिन सभी पर लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है।
उनके साथी गदराना निवासी गग्गू का मर्डर जग्गा तखतमल के लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया था। वह सभी जग्गा तखतमल के लड़के गुल्लु व उसके साथियों को मारने के लिए यहां घूम रहे थे। ऐसे में पुलिस पहुंच गई और उनको देख गाड़ी भगा ली थी। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी जींस की पेंट से 315 बोर का पिस्तौल मिला और दो कारतूस मिले। नाजायज हथियार को पुलिस ने कब्जे में लिया और उसके खिलाफ बडागुढा थाने में शिकायत दी।

गग्गू का फाइल फोटो
डेढ़ साल पहले गग्गू की थी गांव में हत्या
जानकारी के अनुसार, करीब 10 जून 2014 को गदराना निवासी 28 वर्षीय देवेंद्र उर्फ गग्गू की गांव में कुछ युवकों ने मिलकर गोलियों से भूनकर एवं तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी थी। उस दौरान गग्गू सुबह-सुबह कुत्ते को घूमाकर खेतों से घर आ रहा था। तभी आरोपियों ने उसे घेरकर मार डाला। उसमें तखतमल के बेटे का नाम मुख्य साजिशकर्ता में आया था।
उसमें कुछ हत्यारोपी पकड़े भी गए थे, जिनका कोर्ट केस चल रहा है। ऐसे में मृतक गग्गू के साथी अपने दोस्त का बदला लेना चाहते थे और हत्यारोपियों पर वारदात देने की फिराक में थे। उनकी प्लानिंग सफल नहीं हुई। इस बीच पुलिस आ पहुंची और उनमें एक को पुलिस ने काबू कर लिया।