Ankita Lokhande’s emotional post for Sushant singh rajput’s sister shweta singh kriti | सुशांत की बहन के लिए अंकिता लोखंडे की भावुक पोस्ट: श्वेता सिंह कृति को बर्थडे पर कहा- दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला, लव यू दी

Actionpunjab
3 Min Read


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिवंगत एक्टर सुशांत सिहं राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने श्वेता के लिए भावुक पोस्ट शेयर की है।

अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से श्वेता सिंह कृति की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला और अमेजिंग सोल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। लव यू श्वेता दी।’

बता दें कि श्वेता सिंह कृति और अंकिता लोखंडे अच्छी दोस्त हैं। सुशांत से ब्रेकअप के बावजूद अंकिता एक्टर के परिवार से कनेक्टेड रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़ी रहती हैं।

सुशांत से रिलेशनशिप में रहने के दौरान भी अंकिता लोखंडे एक्टर के परिवार की करीबी थीं। वो कई मौकों पर एक्टर के परिवार के साथ समय बिताते नजर आ चुकी हैं।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात टीवी के पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी काफी पसंद की जाती थी। साल 2010 में रिलेशनशिप में आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता को नच बलिए शो में सरेआम एक्ट्रेस को प्रपोज किया था। हालांकि बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने के बाद सुशांत ने शो पवित्र रिश्ता छोड़ दिया था।

एक समय अंकिता और सुशांत की शादी की खबरें भी सुर्खियों में रही थीं। दोनों ने कई इंटरव्यूज में जल्द शादी करने की बात कही थी। हालांकि साल 2016 के आखिर में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अंकिता से अलग होने के बाद सुशांत बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे थे, जबकि अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट किया था।

सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित घर में मिला था। उस समय वो रिया चक्रवर्ती के साथ लिव-इन में रहते थे, हालांकि निधन से कुछ दिनों पहले ही रिया उनका घर छोड़कर चली गई थीं। सुशांत के निधन के कुछ समय बाद अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से शादी की थी।

सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार ने कई मौकों पर रिया चक्रवर्ती को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। जबकि परिवार ने ये भी कहा कि अंकिता ने सुशांत को काफी सपोर्ट किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *