A young man climbed a tank in Pratapgarh and sat on a dharna. | प्रतापगढ़ में टंकी पर चढ़ा धरने पर बैठा युवक: प्रशासन ने समझाइश कर नीचे उतारा, सुनवाई नहीं होने से नाराज था – pratapgarh (Rajasthan) News

Actionpunjab
2 Min Read



प्रतापगढ़ में सोमवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित टंकी पर एक युवक चढ़ गया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठा छोटी सादडी निवासी कमल मीणा सोमवार सुबह 11:30 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया।

.

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और नागरिक सुरक्षा टीम तुरंत हरकत में आ गई। नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चीफ वार्डन उमेश कुमार रैदास और कॉन्स्टेबल राजाराम जाट मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

टीम ने युवक से समझाइश कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे।

घटना की खबर मिलते ही सीओ गजेंद्र सिंह राव, शहर कोतवाल दीपक बंजारा, रठांजना सीआई दीपक मेघवाल और आपदा प्रबंधन के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्रपाल डूंगरवाल भी मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारियों और टीमों के समन्वित प्रयासों से युवक को बिना किसी दुर्घटना के नीचे उतार लिया गया।

बताया जा रहा है कि कमल मीणा भ्रष्टाचार और अन्य विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठा था। बार-बार सुनवाई न होने के कारण उसने यह कदम उठाया।

सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस युवक को प्रतापगढ़ थाना ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

ये रहे मौजूद इस कार्रवाई में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक जयसिंह रावल, नरेंद्र कुमावत, वीरेंद्र मेघवाल, विनोद भोई, जीवनलाल मीणा, कन्हैयालाल राव, विनोद बंजारा, दीपक राव, अंकित मीणा, शोभामल मीणा, विजयसिंह बंजारा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *