Hospitals and complexes built contrary to the map will be sealed | मैप के विपरीत बने अस्पताल, काॅप्लेक्स होंगे सील: गोरखपुर में GDA चलाएगा अभियान; पहले ही जारी किया जा चुका है नोटिस – Gorakhpur News

Actionpunjab
3 Min Read


तारामंडल क्षेत्र के वाटरवेज रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद ऐसे भवनों की जांच शुरू कर दी गई है।

तारामंडल क्षेत्र के रेस्टोरेंट वाटरवेज में आग लगने के बाद अब कार्यवाहियों का दौर जारी है। डीएम दीपक मीणा की ओर से गठित 12 समितियों ने विद्युत एवं अन्य सुरक्षा से जुड़ी जांच शुरू कर दी है। इधर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) भी अभियान चलाने जा रहा है। कु

.

कई भवन व अस्पताल मानचित्र के विपरीत चलते पाए गए थे। उन्हें नोटिस दिया गया था। प्राधिकरण के अधिकारी नोटिस के बाद आए जवाबों का अध्ययन कर रहे हैं। जिनका जवाब संतोषजनक नहीं होगा, उनके भवन सील किए जाएंगे। तारामंडल स्थित बौद्ध संग्रहालय के सामने वाटरवेज रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले का संज्ञान सीएम ने लिया है। जिसके बाद से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप है। आनन-फानन में टीमें बनाकर जांच शुरू कराई गई है। तीन दिन के भीतर सभी को अपनी रिपोर्ट देनी होगी।

आवासीय भवन में चल रहा था रेस्टोरेंट जिस रेस्टोरेंट में आग लगी है, वह आवासीय भवन में चल रहा था। आवासीय नक्शे में फायर विभाग से एनओसी की जरूरत नहीं होती है। 3200 वर्ग फीट के इस आवास में विद्युत सुरक्षा व फायर सेफ्टी के कोई इंतजाम भी नहीं थे। यही कारण है कि जब आग लगी तो उसमें रहा व्यक्ति भी नहीं बच पाया। अब प्राधिकरण इस भवन के मानचित्र को लेकर भी जांच करेगा।

गठित की जा रही टीमें

प्राधिकरण की ओर से जांच के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया जा रहा है। आज शाम तक इन टीमों का गठन कर लिया जाएगा। इसके बाद जांच शुरू होगी। अस्पताल, रेस्टोरेंट एवं होटल के मानचित्र की जांच की जाएगी। कुछ दिन पहले पादरी बाजार स्थित एक कांप्लेक्स में भी आग लग गई थी। हालांकि उसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन चर्चा है कि वह कांप्लेक्स भी बिना मानचित्र के चल रहा था। जिस जमीन पर उसका निर्माण किया गया था, उसका भू उपयोग खुला क्षेत्र एवं नाला है।

जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है।

आवासीय भवनों में कामर्शियल गतिविधि चलाने वालों पर होगी कार्रवाई जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने बताया कि जीडीए की टीमें हास्पिटल, कामर्शियल बिल्डिंग व होटलों की जांच करेगी। वहां मानचित्र की जांच होगी। इससे पहले जिनको नोटिस जारी किया गया है, उनके जवाब का अध्ययन भी किया जा रहा है। मानचित्र के विपरीत संचालित भवनों को सील किया जाएगा। दूसरी ओर उन भवनों की भी जांच की जाएगी, जो आवासीय मानचित्र पास कराकर कामर्शियल काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *