किसान फौजी सिंह अपने बेटे के साथ। फाइल फोटो
सिरसा के एक किसान की पंजाब में एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय फौजी सिंह के रूप में हुई है और रोड़ी का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सिरसा के सिविल अस्पताल में पहुं
.
परिजनों के अनुसार, फौजी सिंह ने हाल ही में सिरसा में से अपनी जमीन और घर जायदाद बेचकर पंजाब में ली थी और पंजाब में ही परिवार के साथ रहता था। ऐसे में वह पंजाब के बठिंडा जिले के गांव पक्का कलां स्थित खेतों से कोरेआना गांव में घर की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।
मृतक फौजी सिंह के बेटे कमलप्रीत सिंह ने बताया कि उसका पिता खेत में गया हुआ था। 28 अक्टूबर की शाम साढे चार बजे वह बाइक पर सवार होकर बठिंडा के पक्का कलां गावं से घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में गांव से पहले पंजाब नंबर की पिकअप गाड़ी पीछे से आ रही थी। पिकअप चालक ने उसके पिता की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटते हुए उनको ले गया। रोड पर टायर घसीटने के निशान भी मिले हैं।

रोड पर घसीटने के गाड़ी के टायर के मिले निशान
कमलप्रीत का आरोप है कि चालक ने पिकअप गाड़ी के ब्रेक तक नहीं लगाए। उसके पिता चिल्लाते रहे। आसपास के लोगों ने उनको बचाया और गाड़ी से ले जाने से रोकी। तब उसे उनका बठिंडा के निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार शाम को बठिंडा से रेफर किए जाने के बाद अग्रोहा की ओर उनको लेकर आ रहे थे। वहां से आते समय सिरसा पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद सिरसा और पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार में इकलौता बेटा बचा
फौजी सिंह खुद खेती-बाड़ी करता था। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व एक बेटी शामिल है। हाल ही में फौजी सिंह ने सिरसा के पैतृक गांव रोड़ी में जमीन जायदाद बेचकर पंजाब में शिफ्ट हो गया। उनकी मौत के बाद परिवार में इकलौता बेटा है और कमाने वाला नहीं बचा। वह भी पढ़ाई कर रहा है। एक्सीडेंट में फौजी सिंह को सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।