Congress workers meeting in Jaunpur | जौनपुर में कांग्रेस की कार्यकर्ता बैठक: नदीम जावेद ने एसआईआर मुद्दे पर लोकतंत्र खतरे में बताया – Jaunpur News

Actionpunjab
2 Min Read


अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के हिंदी भवन में एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व विधायक नदीम जावेद ने देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ और भाजपा देश की आजादी को फिर से गुलाम बनाना चाहते हैं।

नदीम जावेद ने कार्यकर्ताओं से एफआईआर के मुद्दे पर मजबूती से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर मतदाताओं का सहयोग करना चाहिए और मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

जावेद ने आरोप लगाया कि संघ, शाह और तानाशाह देश के लोकतंत्र का चीर हरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की लूट और वोट की डकैती कर जबरन सत्ता पर कब्जा किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर मतदाताओं का सत्यापन करने और उनके मतदाता फॉर्म भरवाने में ईमानदारी से जुटने का आग्रह किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर एसआईआर पर जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने सभा का संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, अनुराग पांडेय, राजीव निषाद, संजय माली, परवेज अहमद, अमित तिवारी, निलेश सिंह, राजकुमारी मिश्रा, प्रवेश निषाद, संदीप निषाद, बबलू गुप्ता, रिंकू पंडित, रामसिंह बांकुरे, इरशाद खान, फैयाज हाशमी, शहनवाज मंजूर, ललित चौरसिया, अंकुल मौर्या, सद्दाम प्रधान, शाहनवाज ख़ान, हुज़ैफ़ाखान, उमेश यादव, शानू ख़ान, दीपक जयसवाल, जयमंगल यादव, प्रमोद यादव, शशांक सोनकर, ओमकार यादव, विजय प्रजापति, सिकंदर यादव, इकबाल हुसैन, शैलेन्द्र यादव, अशोक सैनी, श्रीनाथ कन्नौजिया, ताहिर, ज़फ़र राजा, सलमान, संतोष निषाद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *