Rohtak Minister Krishna Bedi verbal attack Congress Sampla Block market committee Haryana | रोहतक में कांग्रेस पर मंत्री कृष्ण बेदी का जुबानी हमला: बोले, पार्टी की नीति, नीयत व नेता ठीक नहीं, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान-सम्मान – Rohtak News

Actionpunjab
2 Min Read


रोहतक के सांपला ब्लॉक में नवनियुक्त मार्केट कमेटी बोर्ड के चेयरमैन उदयभान मलिक को कुर्सी पर बैठाते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

रोहतक के सांपला ब्लॉक में मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक व वाइस चेयरमैन हरबंस मक्कड़ के पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचे मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति, नीयत और नेता ठीक नहीं है। विधानसभा

.

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, दलितों, गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में लगभग 36 लाख लाभपात्रों को प्रतिमाह 3200 रुपए सामाजिक पेंशन प्रदान की जा रही है। केवल हरियाणा में ही इतनी बड़ी संख्या में लाभपात्रों को इतनी बड़ी धनराशि पेंशन के रूप में दी जा रही है।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

कांग्रेस को जनता ने नकारा

मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के बारे में किसान, दलित व गरीब विरोधी होने का दुष्प्रचार किया था, जिसे जनता ने नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी वर्गों का पूरा प्रतिनिधित्व व मान-सम्मान दिया है। प्रदेश सरकार बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी दे रही है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गौत्रवाद के आधार पर नौकरी दी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, मार्केट कमेटी बोर्ड के चेयरमैन उदयभान मलिक के साथ मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, मार्केट कमेटी बोर्ड के चेयरमैन उदयभान मलिक के साथ मंत्री कृष्ण कुमार बेदी।

केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कर रही कार्य

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में नागरिकों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। किसानों को 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है व भुगतान भी निर्धारित अवधि में सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार द्वारा प्रदेश में आवागमन सुविधाओं को मजबूत किया गया व जींद जिला से 9 राष्ट्रीय राजमार्ग गुजर रहे है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *