Ludhiana Bike trolley accident man death | लुधियाना में ट्रॉली से टकराई बाइक: ठेकेदार की मौत, 4 बच्चों के पिता थे; ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार – Mullanpur Dakha News

Actionpunjab
1 Min Read


लुधियाना-भटिंडा मुख्य मार्ग पर आज (17 नवंबर) को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय पाल सिंह की मौत हो गई। वह ठेकेदारी का काम करते थे और चार बच्चों के पिता थे।

.

जानकारी के अनुसार, पाल सिंह रकबा मंडी से मुल्लांपुर दाना मंडी की ओर बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक रास्ते में जा रही एक ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पाल सिंह को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।

4 बच्चों का पिता था मृतक

मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली ड्राइवर की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *