वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया जाने वाले अर्बन ट्रांसपोर्ट यानि रोपवे का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। कैंट, काशी विद्यापीठ और रथयात्रा स्टेशन बनाने के बाद अब गिरजाघर स्टेशन पर काम तेज हो गया है। गिरजाघर चौराहे पर रोपवे का निर्माण कार्य के चल
.
गिरजाघर पर रोपवे स्टेशन के निर्माण की वजह से लोहे का ढांचा तैयार करने के लिए यातायात पुलिस ने आज से रूट डायवर्जन की एडवाजरी जारी की है। आज से इसे लागू किया जाएगा और गिरजाघर चौराहे के उस हिस्से को आवागमन से प्रतिबंधित रखा जाएगा।

एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक गिरजाघर चौराहा नो व्हीकल जोन होगा। रेवड़ी तालाब से चार पहिया वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जा सकेंगे। र पहिया वाहन को रेवड़ी तालाब से नीमामाई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
तीन पहिया व दो पहिया वाहन विजय वीर हनुमान मंदिर तक आएंगे और इन वाहनों को सीता रसोई की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सीता रसोई से किसी भी प्रकार का वाहन विजय वीर हनुमान मंदिर की तरफ नहीं जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को सुरक्षा के मददेनजर दूर से निकाला जाएगा।
इन वाहनों को मजदा पार्किंग व लक्सा रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। खारी कुंआ से दो पहिया वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को जंगमबाड़ी रोड व विजय वीर हनुमान मंदिर की तरफ निकाला जाएगा, जो जंगमबाड़ी रोड व विजय वीर हनुमान मंदिर पर पहुंचकर गंतव्य को जाएंगे।
बेनिया-लक्सा से गिरजाघर नहीं जाएंगे वाहन
बेनिया बाग तिराहे से वाहन गिरजाघर की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन लहुराबीर व बेनियाबाग पार्किंग की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र की गलियों और रास्तों से नई सड़क पर आने वाले वाहनों को गिरजाघर चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर पर बने कट से बेनियाबाग तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
गोदौलिया चौराहे से किसी भी प्रकार का वाहन गिरजाघर चौराहे की तरफ नहीं जाएगा। मजदा पार्किंग से वाहन गिरजाघर चौराहे की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को बैरियर लगाकर मजदा पार्किंग से लक्सा थाने की तरफ से निकाला जाएगा, जो लक्सा थाना होकर जाएंगे। थाना लक्सा क्षेत्र से लक्सा गिरजाघर रोड पर स्टेशन के पास सड़क पर आने वाले वाहनों को होटल के सामने बैरियर लगाकर मजदा पार्किंग की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।