Police crackdown on vehicles violating rules | नियम तोड़ने वाले वाहनों पर चला पुलिस का डंडा: एक ही दिन में बनाए 2 हजार 367 वाहनों के चालान, पुलिस बोली फॉलो करें रूल्स – Jodhpur News

Actionpunjab
2 Min Read


जोधपुर की पुलिस की ओर से अलग अलग मार्गो पर नाकाबंदी भी की जा रही है।

जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहरभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अलग-अलग इलाकों में की गई जांच के दौरान एक ही दिन में कुल 2367 वाहन चालकों के चालान बनाए गए।

.

एडीसीपी (ट्रैफिक) दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया गया। इसमें 185 एमवी एक्ट के तहत 19, तेज गति से वाहन चलाने के 494, खतरनाक तरीके से ड्राइव करने के 105, गलत दिशा से आने-जाने के 1434, बिना रिफ्लेक्टर के 220 और बिना नंबर की गाड़ियों के 95 चालान किए गए।

पुलिस नियम तोड़कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ इन दिनों अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

पुलिस नियम तोड़कर चलने वाले वाहनों के खिलाफ इन दिनों अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है।

एडीसीपी दुर्गाराम चौधरी ने कहा कि कई वाहन चालक लापरवाही से नियमों की अनदेखी कर खुद की और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। ये अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें तथा सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *