Dumper driver crushes two bike riders in Yamunanagar | यमुनानगर में डंपर चालक ने 2 बाइक सवारों को कुचला: एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; टायर के नीचे फंसा शव – Yamunanagar News

Actionpunjab
2 Min Read



डंपर के टायर के नीचे फंसा हुआ व्यक्ति का शव।

यमुनानगर स्थित छछरौली क्षेत्र के बालकुंज के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल ह

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय गाड़ी आगे बढ़ा दी। डंपर का पिछला पहिया एक व्यक्ति के ऊपर से गुजर गया और वह टायर के नीचे ही फंस गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

दूसरे डंपर से पीछे कर शव काे बाहर निकाला

स्थानीय लोगों ने डंपर को आगे-पीछे करके शव को निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही छछरौली थाना प्रभारी रोहताश मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दूसरे डंपर की मदद से आरोपी डंपर को पीछे खींचा और व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी रोहताश ने खुद शव को टायर के नीचे से खींचकर एंबुलेंस में रखवाया।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर कुछ देर में बहाल कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

हादसे की कर रहे जांच: थाना प्रभारी

छछरौली थाना प्रभारी रोहताश ने बताया, “हमें सूचना मिली कि बालकुंज के पास हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति डंपर के टायर के नीचे फंसा था और दूसरा गंभीर रूप से घायल था। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। डंपर चालक मौके से फरार है। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं और फरार चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।”

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *