Odia singer Humane Sagar passes away At 34, odisha CM said- His demise is an irreparable loss | उडिया सिंगर हुमाने सागर का निधन: मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन से 34 साल की उम्र में ली आखिरी सास, ओड़िशा CM ने दी श्रद्धांजलि

Actionpunjab
2 Min Read


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पॉपुलर उड़िया सिंगर हुमाने सागर का 17 नवंबर को निधन हो गया है। सिंगर महज 34 साल के थे। उनकी मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन बताया जा रहा है।

हुमाने सागर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर 14 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे भुवनेश्वर के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में भर्ती करवाया गया था। जांच में सामने आया कि उनके शरीर के कई ऑर्गन काम नहीं कर रहे हैं। वो एक्यूट ऑन क्रोनिक लीवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी, बाइलेटरल न्यूमोनिया से जूझ रहे थे। 2 दिन तक चले इलाज के बाद सिंगर का 17 नवंबर की रात 9 बजकर 8 मिनट पर निधन हो गया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

हुमाने सागर के निधन की खबर सामने आने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सिंगर को भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है,

QuoteImage

यह जानकर गहरा दुख हुआ कि हुमाने सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज ने अनगिनत श्रोताओं के दिलों को छुआ है, और ओडिया संगीत में उनके योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। उनकी अमर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और इस कठिन समय में उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।

QuoteImage

सिंगर की मां ने मैनेजर पर लगाए आरोप

सिंगर हुमाने सागर के निधन के बाद उनकी मां ने उनकी बिगड़ती हालत का दोष उनके मैनेजर को दिया है। सिंगर की मां शेफाली के अनुसार, सिंगर की हालत बीते कुछ समय से खराब थी, बावजूद इसके उनकी मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स लगातार उन पर परफॉर्म करने का दबाव बना रहे थे। उन्हें बिगड़ती हालत के बावजूद परफॉर्म करने के लिए कहा जाता था।

सिंगर हुमाने सागर ने साल 2017 में श्रेया मिश्रा से शादी की थी। इस शादी से कपल को एक बेटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *