नई दिल्ली5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली के साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी भरे कॉल आए। दिल्ली पुलिस ने सभी प्रभावित स्थानों पर जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा बढ़ा दी है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि धमकी भरा मेल जैश-ए-मोहम्मद नाम की मेल आईडी से भेजा गया था। इसके बाद चारों कोर्ट कैंपस को खाली करवाकर बम स्कवॉड जांच कर रहा है।
सीआरपीएफ के दो स्कूलों को भी सुबह बम की धमकी मिली। एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके दावा किया कि कैंपस में विस्फोटक रखे गए हैं।
सुबह करीब 9 बजे प्रशांत विहार और द्वारका के स्कूलों को कॉल मिलने के बाद, टीमें दोनों जगहों पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर स्कूल खाली करा लिया गया।

धमकी भरा मेल मिलने के बाद वकीलों को कोर्ट के बाहर निकलने कहा गया।
धमकी के बाद फोन बंद, जांच में कुछ नहीं मिला
दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्कूलों को धमकी देने के बाद फोन करने वाले का फोन बंद हो गया और उसका पता लगाने की कोशिश जारी है। हालांकि फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा, “हमने स्कूलों में जांच की। वहां कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। धमकी को एक अफवाह घोषित कर दिया गया है।”