46 vehicles seized in Dungarpur, 7 drivers caught drunk | डूंगरपुर में 46 वाहन जब्त, 7 ड्राइवर नशे में पकड़े: ओवरलोडिंग, रॉन्ग साइड और बिना हेलमेट पर भी कार्रवाई – Dungarpur News

Actionpunjab
2 Min Read



सागवाड़ा थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 46 वाहन जब्त किए हैं।

सागवाड़ा थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत कुल 46 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनमें एक थार और एक स्कूटी भी शामिल है। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए 7 ड्राइवरो

.

सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि यातायात नियमों को तोड़ने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की। शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 5 बाइक, 1 स्कूटी और एक थार जब्त की गई है। पकड़े गए सभी 7 ड्राइवरों की मेडिकल जांच करवाई गई है।

पुलिस ने ओवरलोडिंग के मामले में 11 वाहन जब्त किए हैं। इसके अतिरिक्त गलत दिशा में वाहन चलाने पर 8, बिना नंबर प्लेट वाले 15 वाहन और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले 5 सवारों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए ड्राइवरों में लापिया निवासी कपिल नमोमा मीणा, कोदरिया निवासी बाबूलाल ताबियाड, भीमदडी निवासी नितेश डेंडोर, सेलोता निवासी पंकज कटारा, गामडा चारनिया निवासी महिपाल डामोर, कोलखंडा निवासी कैलाश परमार और गोवाड़ी निवासी अशोक रोत शामिल हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *