Bike rider crushed to death by a canter in Moradabad | मुरादाबाद में कैंटर से कुचलकर बाइक सवार की मौत: शादी के कार्ड बांटकर लौटसे समय हुआ हादसा, परिवार मे मचा कोहराम – Thakurdwara News

Actionpunjab
1 Min Read


अंजू देवी | ठाकुरद्वारा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ठाकुरद्वारा कोतवाली । - Dainik Bhaskar

ठाकुरद्वारा कोतवाली ।

काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान थाना कांठ के काजीपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय मुनिराज यादव पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई है। मुनिराज मंगलवार शाम शादी के कार्ड बांटकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

यह हादसा काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर ढांढी नदी के पुल के पास हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे एक आयशर कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी और उन्हें कुचल दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यातायात को सुचारु कराया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *