AICWA wrote a letter to Devendra Fadnavis | पवई फेक ऑडिशन घटना पर AICWA सख्त: एसोसिएशन ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को लिखी चिट्ठी, उच्च स्तरीय जांच की मांग की

Actionpunjab
2 Min Read


3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पवई के RA स्टूडियो फेक ऑडिशन घटना को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक चिट्ठी लिखी है। AICWA ने लेटर में फर्जी ऑडिशन और बच्चों की किडनैपिंग की घटना पर सख्त कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

एसोसिएशन ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर दी है। AICWA के प्रेसिडेंट ने सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने लेटर में एसोसिएशन की तरफ से कई मांगें रखी हैं…

  • हाई लेवल की जांच
  • आरए स्टूडियो और इसमें शामिल लोगों की जवाबदेही
  • सभी स्टूडियो, कास्टिंग एजेंसियों और प्रोडक्शन हाउसों का राज्यव्यापी ऑडिट
  • सभी ऑडिशन का अनिवार्य वेरिफिकेशन
  • लाइसेंसिंग और सरकारी पंजीकरण
  • कास्टिंग के नाम पर धोखाधड़ी, शोषण और अपहरण को रोकने के लिए कड़े कानून

लेटर में कहा गया है कि AICWA भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले हर एक आर्टिस्ट और बच्चे की सुरक्षा, सम्मान और भविष्य के लिए दृढ़ता से खड़ा है।

बता दें कि 30 अक्टूबर को मुंबई के पवई इलाके के आरए स्टूडियो में ऑडिशन के नाम पर 19 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से 17 बच्चे थे। लोगों को बंधक बनाने वाला 50 वर्षीय रोहित आर्या एनकाउंटर में मारा गया था।

उस वक्त भी AICWA के प्रेसिडेंट ने सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को एक नोटिस जारी सख्त एक्शन की मांग की थी।

एक्स पोस्ट में लिखा गया था- ‘मुंबई के पवई इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नाम पर आर.ए. स्टूडियो में फर्जी ऑडिशन आयोजित किया जा रहा था।

ऑडिशन देने पहुंचे करीब 20 उभरते कलाकारों का कथित रूप से अपहरण कर लिया गया था, जिन्हें मुंबई पुलिस ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए बचा लिया।’

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *