परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देते पूर्व सैन्य अधिकारी एवं अन्य लोग।
1962 के भारत -चीन युद्ध में शौर्य व वीरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का 63वा बलिदान दिवस मंगलवार को जोधपुर के पावटा स्थित परमवीर सर्किल पर स्थित मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा के समक्ष
.

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि देते लोग।
संभागीय आयुक्त व परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र ने पुष्यचक्र पर अर्पित किए। संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह व परमवीर मेजर शैतान सिंह के पुत्र नरपत सिंह भाटी ,डिप्टी जीओसी जोधपुर सब एरिया ब्रिगेडियर राहुल मोहन सेठ ,ब्रिगेडियर विजयंत यादव, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी एस खंगारोत , कर्नल वेर्टन अमृत कुलकर्णी,मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत,स्क्वाड्रन लीडर सी पी सिंह ,ग्रुप कैप्टन राकेश नंदा ,मेजर शैतान सिंह के भाई कमांडेंट पृथ्वी सिंह भाटी ,महेंद्र सिंह राठौड़ , चून सिंह राठौड़ ,शिवमंगल सिंह,राजेंद्र सिंह लीलियाँ ,मनोहर सिंह टालनपुर ,जालम सिंह ,हमीर सिंह सोढा , भूपेंद्र सिंह साकड़ा , कैप्टन जसवंत सिंह चाम्पावत ,देवी सिंह चाडी , भैरू सिंह ,अर्जुन सिंह भाटी , श्रवण सिंह भाटी ,मानवेंद्र सिंह ,सवाई सिंह, गोपाल सिंह,राजेंद्र सिंह भाटी , कैप्टन राम सिंह, सज्जन सिंह ,मांगीलाल चौधरी,उगम सिंह , सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रकाश टाक , सहित अनेक पूर्व सैन्य अधिकारियों व गौरव सेनानियों व नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।
महाराजा हनवन्त सैनिक चौपासनी स्कूल के विद्यार्थियों ने अर्पित की पुष्पांजलि
बलिदान दिवस के अवसर पर महाराजा श्री हनवन्त सैनिक स्कूल चौपासनी के 35 विद्यार्थियों ने कैप्टन रुमा पीटर ,रिनी हाडा ,सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह ,सूबेदार मेजर हनुमान सिंह की देखरेख में परमवीर मेजर शैतान सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की ।
सशस्त्र सलामी दी गई
इस अवसर पर एक मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री बटालियन ( 340 मैकेनाइज्ड ब्रिगेड का हिस्सा ) ने सशस्त्र सलामी व गार्ड ऑफ ऑनर दी।
पुलिस व यातायात व्यवस्था बेहतर
समारोह के दौरान पुलिस उप अधीक्षक बुद्धाराम व पुलिस इंस्पेक्टर सीताराम खोजा के निर्देशन में पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई ।